रतनेश्वर महादेव इटौंजा के रामलीला मैदान परिसर में स्थित मंदिर में विराजमान है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा भक्तों की मनचाही मनौती पूरी करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
11 और 21 सोमवार का व्रत पूरा कर बाबा को जलाभिषेक करने या सावन मास में पूजा-अर्चना करने मात्र से नीलकंठ हर व्याधि को हर लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
रतनेश्वर महादेव मंदिर का भव्य निर्माण करीब डेढ़ सौ वर्ष पहले इटौंजा रियासत के राजा ने कराया था। मंदिर ट्रस्ट की ओर से ही हर साल इटौंजा की ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया जाता है।
4 of 5
रतनेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में सावन मास में प्रतिदिन भक्तगण महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। प्रत्येक सोमवार को बाबा का रुद्राभिषेक किया जाता है।
रामपुर देवरई निवासी विवेक सिंह कहते हैं कि महादेव की नि:स्वार्थ भाव से पूजा करने से हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। भोलेनाथ की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। वो मनचाहा काम पूरा करते हैं, बाबा देवों के भी देव महादेव है।