फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह के संघर्ष के साथी थे बेनी प्रसाद वर्मा, मिलकर रखी थी समाजवादी पार्टी की नींव

Fri, 27 Mar 2020 08:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बेनी प्रसाद वर्मा व मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता थे और मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर सपा की नींव रखी थी। शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। इससे सपा में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बेनी प्रसाद सपा के अलावा कांग्रेस में भी रहे और यूपीए टू सरकार में केंद्र में इस्पात मंत्री थे। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य थे। वह यूपी के बड़े कुर्मी नेता थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बेनी प्रसाद वर्मा मुलायम सिंह यादव के करीबी और उनके संघर्ष के साथी थे। 1996 में वह राष्ट्रीय मोर्चा-वाम मोर्चा की एचडी देवगौड़ा की सरकार में संचार मंत्री थे। इसके अलावा उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
वह 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में कैसरगंज से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे और 2009 के चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, जीत हासिल की और केंद्र में मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा। - फोटो : amar ujala
वह यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें