फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद किन्नर की हत्या कर जलाया, घर भी फूंका, तस्वीरें

Mon, 05 Sep 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बेखौफ लुटेरों ने रविवार रात हसनगंज के शिवनगर खदरा स्थित किन्नर रूबीना के घर धावा बोल दिया। उसकी हत्या कर शव और घर को पेट्रोल डालकर फूंक डाला। जाने से पहले लाखों के गहने, नकदी और स्कूटी लेते गए।
विज्ञापन

2 of 10
धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने में दमकल की दो गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस ने हत्या-लूट का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 10
आग - फोटो : amar ujala
एसओ हसनगंज सुरेश कुमार यादव ने बताया कि शिवनगर खदरा में अरविंद स्कूल की गली के आखिरी छोर पर किन्नर रूबीना उर्फ छोटू उर्फ उस्मान (42) का दो कमरों का घर था। देर रात उसके घर से धुआं उठता देख लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

4 of 10
पड़ोसी जुबेर दो-तीन लोगों को साथ लेकर माजरा समझने के लिए घर में घुसा। घर का मेनगेट, बेडरूम व ड्राइंगरूम के दरवाजे खुले पड़े थे। आंगन में तमाम सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों को आग बुझाने में एक घंटा लगा। बेड पर पड़ा रूबीना का शव बुरी तरह जल चुका था। सेफ खुली पड़ी थी।
विज्ञापन

5 of 10
पड़ताल के दौरान वजीरगंज के बांसमंडी निवासी रूबीना के भाई इब्राहीम व हामिद परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे। हामिद की पत्नी हमीदा खातून ने शॉर्टसर्किट से आग की आशंका जताते हुए तहरीर दी। इस बीच बाजार खाला के बुलाकी अड्डा के पास रहने वाली किन्नर चांदनी उर्फ आशू अपनी टोली के साथ आई। उसने हत्या करके जलाने व लूटपाट की तहरीर दी।
विज्ञापन

6 of 10
इस पर केस दर्ज करके फोरेंसिक टीम की मदद से पड़ताल शुरू की गई। बुरी तरह जले शव पर चोटों का अनुमान लगाने में नाकाम रहे डॉक्टरों ने जलने से मौत की पुष्टि की और जहर के अंदेशा के चलते विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

7 of 10
पर्स में रखती थी लाखों के गहने
किन्नर चांदनी ने पुलिस अफसरों को बताया कि रूबीना उसकी शिष्या थी। उसने तीन साल पहले घर बनवाया था। वह पर्स में नकदी के साथ लाखों रुपये कीमत के गहने रखती थी। बदमाशों ने उसका पर्स लूटने के साथ पूरा घर इत्मीनान से खंगाला।

8 of 10
आग - फोटो : amar ujala
करीबी पर ठहरी शक की सुई
हत्या व लूटपाट का केस दर्ज करके पड़ताल में जुटे पुलिसकर्मियों को किसी करीबी द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने का शक है। घनीबस्ती में वारदात अंजाम देकर बदमाशों के भाग निकलने के बाद आसपास के लोगों को भनक लगी। किसी ने भी रूबीना की चीखपुकार या उसके घर से शोरगुल नहीं सुना। माना जा रहा है कि करीबी ने उसके साथ बैठकर शराब पी और उसके नशे में धुत होने के बाद हत्या की। इत्मीनान से घर खंगाला।

9 of 10
आक्रोशित किन्नरों का हंगामा
रूबीना की हत्या कर शव जलाने व लूटपाट का पता चलते ही उसकी गुरू चांदनी अपनी टोली के साथ मौके पर पहुंची। उसने शहर के अन्य किन्नरों को कॉल करके वारदात की जानकारी दी। इस पर किन्नर पायल सिंह, फिजा, गुड्डन आदि ने बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ ने वारदात के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

10 of 10
दिल्ली से लौटी थी रूबीना
चांदनी ने एसओ को बताया कि रूबीना साथी फिजा व गुड्डन के साथ रविवार दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली से लौटी थी। फिजा के घर खड़ी स्कूटी लेकर आराम करने की बात कहकर अपने घर चली गई। भाई इब्राहीम ने पुलिस को जानकारी दी कि सऊदी में रह रहे भतीजे ने रात 10:30 बजे रूबीना से मोबाइल पर बात की थी। इस दौरान उसने कुछ लोगों की ऊंची आवाज सुनकर रूबीना से पूछा कि कौन झगड़ा कर रहा है। उसने थोड़ी देर बाद बताने को कहकर फोन काट दिया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें