फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के डीजीपी ने खुद पर ही चलवाई 'टेज़र गन' और फिर...

Mon, 05 Sep 2016 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
डीजीपी जावीद अहमद के दफ्तर में ही एटीएस के कमांडो ने उनपर टेजर गन से फायर किया और वह धड़ाम से गिर पड़े। चौंकिए नहीं ये कोई हमला नहीं बल्कि ट्रायल था।
विज्ञापन

2 of 11
डीजीपी अहमद ने करंट वाली बंदूक यानी टेजर गन के  ट्रायल अपने ही ऊपर किए जाने की पेशकश की थी, जिसे शुरुआती झिझक के बाद एटीएस ने मान लिया।
विज्ञापन

3 of 11
बहरहाल टेजर गन चलते ही जावीद कुछ देर के लिए अपने शरीर पर नियंत्रण खो बैठे। हाथ-पैर निष्क्रिय हो जाने के कारण वे जमीन पर गिरने लगे।

4 of 11
इस दौरान दो पुलिस के अफसरों ने उन्हें संभाला। जल्द ही उन्होंने अपने ऊपर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन

5 of 11
दरअसल, यूपी एटीएस टेजर गन खरीदने जा रही है। एटीएस कमांडो के लिए खरीदी जा रही इन टेजर गन का ट्रायल डीजीपी ऑफिस में किया गया।
विज्ञापन

6 of 11
पहले तो पावर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिये डीजीपी को विस्तार से इसकी खूबियां बताई गईं। बाद में जब इसका लाइव ट्रायल की बारी आई तो एटीएस से चार कमांडो खड़े हो गए।
विज्ञापन

7 of 11
इन्हें पहले से ही इस ट्रायल के लिए बुलाया गया था। डीजीपी ने इन कमांडो को हटाकर खुद पर इसका प्रयोग कर दिखाने के लिए कहा।

8 of 11
पहले तो एटीएस के अफसर डीजीपी पर ट्रायल करने से हिचके। पर डीजीपी की दिलेरी को देखते हुए बाद में उन पर ट्रायल किया गया। इस गन से छोटे-छोटे दो नुकीले तार निकले। इनके आगे सुइयां लगी थीं। यह सुइयां डीजीपी को जा धंसी। इसके बाद डीजीपी अपने शरीर पर कुछ देर के लिए नियंत्रण खो बैठे।

9 of 11
हालांकि जैसे ही सुइयां उनके शरीर से निकाली गईं वे सामान्य हो गए। कॉटन व स्प्रिट के जरिए डीजीपी के शरीर के उस स्थान को साफ किया गया जहां इस गन की सुइयां लगी थीं। बाद में डीजीपी भी इस गन से प्रभावित दिखे।

10 of 11
क्या होती है टेजर गन
यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि टेजर गन एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक शॉक वेपन है। इससे जानलेवा गोलियों के बजाय छोटी-छोटी दो सुइयां निकलती हैं। इंजेक्शन के जैसे दिखने वाली यह सुइयां जैसे ही अपराधी को चुभती हैं उसे करंट लगता है। यह सुइयां गन से तार के जरिए जुड़ी होती हैं। जिससे अपराधी का पूरा शरीर निष्क्रिय हो जाता है। अमेरिका, इंगलैंड से लेकर दुनिया का हर बड़ा देश इस तरह के हथियारों का प्रयोग बिना जानलेवा नुकसान पहुंचाए अपराधी, भगोड़े या फिर प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए करता है। इस बंदूक की मारक क्षमत 15 से 25 फीट तक होती है।
विज्ञापन

11 of 11
आईपीएस एसोसिएशन ने कहा-हमें डीजीपी पर गर्व
यूपी डीजीपी जावीद अहमद को आईपीएस एसोसिएशन ने उनकी इस दिलेरी के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि उन्हें डीजीपी पर गर्व है। सोशल मीडिया के जरिए भी डीजीपी को खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें