गोंडा के नकहरा गांव में सोमवार रात करीब 3 बजे आग लग जाने से छह घर जल गए। इस अग्निकांड में दो बच्चों को जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
आग में झुलसे छह घर
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक गोंडा की करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में सोमवार सुबह तीन बजे सुरेश के घर पर जल रही ढिबरी से आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
आग से बच्चों की मौत
- फोटो : amar ujala
अपनी जान और सामान बचाने के चक्कर में घरवालों का ध्यान बच्चों पर नहीं गया। इस आग की चपेट में आकर सुरेश के दो बच्चे मोहिनी (4) और रवि (6) की दर्दनाक मौत हो गई।
4 of 5
बच्चों की मौत
- फोटो : amar ujala
हादसे को संज्ञान में लेते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने सीएम को सूचना दी जिस पर सीएम ने मुआवजे के रूप में चार-चार लाख रुपये, आवासीय पट्टा और राशन देने की घोषणा की।