अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका के सामने टेंपो पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजन उसका मुंडन करवाकर वापस लौट रहे थे। बस्ती जिले के दुबौलिया अशोकपुर माझा के अमरजीत अपने परिवार के साथ अपने तीन साल के बेटे का मुंडन करवाकर लौट रहे थे इसी दौरान ये हादसा हो गया। टैंपो के आगे बाइकसवार था अचानक ब्रेक लगाने से टैंपो पलट गई। टैंपो में करीब 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद टैंपो सवार घायल हो गए हैं। इलाज के लिए ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई।