पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा था। दस साल बाद इस कालोनी में मायावती के बाद कोई वीआईपी आ रहा था। छतों पर खड़े बच्चे मोबाइल फोन में हर पल का कैद कर रहे थे। आकाश से मिलते ही डिप्टी सीएम ने गले से लगा लिया बगल में बैठे और कान में बात की और कहा, तुम अभी आगे बढ़ो, समस्याओं को मेरे ऊपर छोड़ दो। 30 मिनट के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव समेत अनेक नेता कार्यकर्ता और मौर्य समाज के लोग उप मुख्यमंत्री के स्वागत में मौजूद रहे।