यूपी के सीएम ने नवरात्र पर नौ दिन के व्रत के बाद नवमी पर सीएम आवास पर कन्याभोज का आयोजन किया। देखें तस्वीरें... बुधवार को नवमी के दिन सीएम आदित्यनाथ योगी ने कन्याओं को आमंत्रित किया। कन्याभोज से पहले उन्होंने उनके चरण धोए।   सीएम ने कन्याओं को चुनरी भेंट की और पुष्प माला भी पहनाएं। बता दें क‌ि भारतीय संस्कृत‌ि में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और नवरात्र के आखिर में कन्याभोज का चलन है। इसी मान्यता के चलते सीएम ने देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन खिलाकर व्रत पूरा किया।