फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचा दुबे के विकास दुबे से रिश्ते पर सनसनीखेज सच, 24 साल पहले हुई थी शादी, लेकिन...

Fri, 24 Jul 2020 10:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। विकास दुबे की करोड़ों की संपत्ति के सवाल पर रिचा ने बताया कि वह विकास दुबे की संपत्तियों के बारे कुछ नहीं जानती। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
जय बाजपेई के पास विकास की संपत्ति और हिसाब-किताब होने के एक न्यूज चैनल के सवाल पर कहा कि विकास की डायरी देखूंगी और उसके बाद जय वाजपेई से पूरे पैसे वसूलूंगी। रिचा ने बताया कि जय बाजपेई से वह सिर्फ एक बार पंचायत चुनाव के दौरान मिली है। इसके बाद कोई मुलाकात नहीं है।


 
विज्ञापन

3 of 5
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णानगर के आवास पर  कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दो जुलाई की रात की वारदात पर रिचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती है। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। 
 

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
24 साल पहले हुई थी शादी, सिर्फ दो साल साथ रहे
विकास दुबे की पत्नी रिचा ने बताया कि विकास उसके भाई का दोस्त था। वह घर पर आता-जाता था। इसी दौरान दोस्ती हुई। इसके बाद शादी कर ली। 1996 में शादी की। दो साल 1998 तक ही साथ रहे। इसके बाद सात साल तक शास्त्रीनगर स्थित मायके रही। वहां विकास सिर्फ उनका खर्च पहुंचाने आता था। वहां से लखनऊ आ गए। यहां से भी बिकरू आना-जाना कम ही था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे की पत्नी ने दिया बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ विशेष आयोजन व बुलाने पर ही बच्चों को लेकर वहां जाती थी। अक्सर शाम तक वापसी भी कर लेती थी। रिचा के मुताबिक शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक रहा, लेकिन बाद में विकास के घर में होने वाली हरकतें उसे पसंद नहीं थी। वह अक्सर मारपीट व झगड़ा करता था। गांव के विवाद में पड़ता था। इसके लिए मना करने पर गुस्सा होता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें