फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में भाजपा के इस बड़े नेता ने मनाया जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई, तस्वीरें

Fri, 06 Jan 2017 12:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में अपना 86वां जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फोन से उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

2 of 5
वहीं, यूपी के राज्यपाल राम नाईक समेत तमाम लोगों ने माल एवेन्यू स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। पूरे दिन कल्याण को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
जन्मदिन के मौके पर कल्याण ने सुबह परिवारीजनों के साथ पहले हवन किया फिर केक काटा। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हुआ।

4 of 5
सबसे पहले उनके पुत्र व सांसद राजवीर सिंह ने माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसी बीच पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल राम नाईक भी बधाई देने पहुंचे और करीब 40 मिनट तक उनके आवास पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, सांसद साक्षी महाराज, लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी समेत तमाम विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने भी कल्याण से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें