फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मुसलमान, 2017 में साफ हो जाएगी सपा

Tue, 26 May 2015 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर खफा चल रहे शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा-सपा सरकार ने केवल मुसलमानों को ही नहीं, हर वर्ग को धोखा दिया है। सपा सरकार ने प्रदेश में फसाद कराए और फसादियों को शरण दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

मुसलमानों की सपा को चेतावनी, 2017 में सफाया तय

2 of 5
सोमवार को हजरतगंज स्थित कौमी विकास मंच के जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना जव्वाद ने कहा कि सरकार ने  मुसलमानों से किए एक भी वादे अब तक पूरे नहीं किए बल्कि मुसलमानों को दंगों में फंसाकर फसादी बना दिया। वहीं हिंदूओं के साथ नाइंसाफी की। यादवों को भी धोखा दिया।
विज्ञापन

मुसलमानों की सपा को चेतावनी, 2017 में सफाया तय

3 of 5
पुलिस भर्ती में कन्नौज, इटावा और मैनपुरी के ही यादवों का चयन किया गया बाकी प्रदेश के अन्य जिलों के यादवों की नियुक्ति नहीं की गई। ऐसे में कन्नौज, इटावा और मैनपुरी की सीटों को छोड़ सूबे में सपा का सफाया तय है।

मुसलमानों की सपा को चेतावनी, 2017 में सफाया तय

4 of 5
इस दौरान कौमी विकास मंच के मौलाना हबीब हैदर, मौलाना अमीर हैदर व अन्य ने भी सरकार व उनके मंत्रियों से नाराजगी जताई। कौमी विकास मंच द्वारा सपा सरकार के विरोध में मोर्चा खोलने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसलमानों की सपा को चेतावनी, 2017 में सफाया तय

5 of 5
वसीम रिजवी चेयरमैन बने तो होगा प्रदेश भर में प्रदर्शन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के चुनाव के पूर्व गठित शिया वक्फ बोर्ड से नाराजगी जताते हुए मौलाना जव्वाद ने ऐलान कर दिया है कि सीबीसीआईडी जांच में दोषी पाए गए वसीम रिजवी को अगर चेयरमैन चुना गया तो पूरे प्रदेश में सपा विरोधी प्रदर्शन होगा। शिया समुदाय किसी भी सूरत में सैयद वसीम रिजवी को शिया वक्फ बोर्ड का चेयरमैन कुबूल नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें