हुसैनाबाद ट्रस्ट की संपत्ति पर अजादारी और मजलिसों से संबंधित विज्ञापन सामग्री और काले परचमों पर प्रशासन के प्रतिबंध के खिलाफ बुधवार को शियाओं ने विरोध मार्च निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन
शिया मुस्लिमों ने यूपी सरकार खिलाफ लहराए काले झंडे
2 of 7
बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक मौलाना कल्बे जव्वाद की अगुवाई में विरोध शांति मार्च निकाला गया। मार्च निकाल रहे लोगों का कहना था कि प्रशासन ने यह कहकर पाबंदी लगा दी है कि सरकारी जमीनों पर मजलिसों के बैनर और विज्ञापन और काले झंडे नहीं लगाए जा सकते।
विज्ञापन
शिया मुस्लिमों ने यूपी सरकार खिलाफ लहराए काले झंडे
3 of 7
विरोध स्वरूप सुबह 11:30 बजे बड़े इमामबाड़े पर मातमी अंजुमनों के लोग काले झंडों के साथ इकट्ठा हुए। उसके बाद काले परचमों को हर उस जगह स्थापित किया गया जहां हर साल मोहर्रम में लगाए जाते रहे हैं।
शिया मुस्लिमों ने यूपी सरकार खिलाफ लहराए काले झंडे
4 of 7
मजलिसे उलमाये हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद ने कहा कि 100 साल से भी अधिक समय से अजादारी से संबंधित सभी विज्ञापन सामग्री हुसैनाबाद ट्रस्ट और अजादारी रोड पर लगती आई है। लेकिन इस बार उन्होंने यह कहकर प्रतिबंध लगाया कि सरकारी संपत्ति पर कोई बैनर या होर्डिंग नहीं लगेगी। (जव्वाद के समर्थक काले झंडे के साथ।)
विज्ञापन
शिया मुस्लिमों ने यूपी सरकार खिलाफ लहराए काले झंडे
5 of 7
जबकि पूरे शहर में सरकारी भूमि पर राजनीतिक और धार्मिक हर तरह की होर्डिंग लगी हुई हैं।
विज्ञापन
शिया मुस्लिमों ने यूपी सरकार खिलाफ लहराए काले झंडे
6 of 7
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन एक मंत्री के इशारे पर प्रतिबंध लगाने पर तुला है। मौलाना ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन पर राजनीतिक दलों के बैनर लगे उनकी होर्डिंग लगायी गयीं और दूसरे संप्रदाय के लोगों ने भी अपने पोस्टर चिपकायें तब प्रशासन क्यों चुप रहा। (झंडा लगाता एक जव्वाद समर्थक।)