कानपुर के हाईप्रोफाइल ज्योति हत्याकांड के अभियुक्त ने पीयूष की प्रेमिका को जमानत मिल गई है। देखें इस हत्याकांड से जुड़ी अहम तस्वीरें...
विज्ञापन
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
2 of 12
कानपुर के हाईप्रोफाइल ज्योति हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। मनीषा एक हाईप्रोफाइल हत्याकांड में आरोपी के रूप में जेल में है। आगे जानें मामला...
विज्ञापन
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
3 of 12
बीते साल कानपुर के एक बड़े घराने की बहू ज्योति श्यामदासानी की हत्या हो गई थी। इस मामले में ज्योति का पति पीयूष, उसकी प्रेमिका मनीषा सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
4 of 12
ज्योति मर्डर केस में अभी सभी छह अभियुक्त जेल में हैं। ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी की जमानत पर 18 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
5 of 12
बीते साल उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ हाईप्रोफाइल ज्योति मर्डर केस पूरे देश में कई दिनों तक चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
6 of 12
खबरों के मुताबिक कानपुर के एक बड़े घराने के बेटे पीयूष श्यामदासानी ने अपनी प्रेमिका मनीषा के साथ मिलकर अपनी पत्नी ज्योति की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
7 of 12
पीयूष और ज्योति की शादी को सिर्फ एक साल हुआ था। शादी से पहले पीयूष के कानपुर के व्यवसाई की बेटी मनीषा मखीजा के साथ प्रेम संबंध थे। खबरों के मुताबिक पीयूष और मनीषा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन कुंडली न मिलने से शादी नहीं हो सकी।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
8 of 12
खबरों से ये बात सामने आई थी कि पीयूष के माता-पिता ने उसकी शादी जबलपुर की रहने वाली ज्योति से करवा दी थी। शादी के बाद भी पीयूष ने मनीषा से रिश्ता नहीं खत्म किया और उसके साथ मिलकर खतरनाक साजिश रची।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
9 of 12
27 जुलाई 2014 को पांडुनगर निवासी पीयूष श्यामदासानी की पत्नी ज्योति (27) को रात अगवा कर हत्या कर दी गई थी।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
10 of 12
वह पति के साथ कानपुर के सीएसए चौराहा स्थित रैना मार्केट के वरांडा रेस्टोरेंट से खाना खाकर रात 11:30 बजे कार से निकली थी। देर रात लगभग सवा एक बजे शव कानपुर के पनकी थाने की पीछे गली में कार के अंदर मिला था।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
11 of 12
खबरों के मुताबिक रेस्टोरेंट से लौटते वक्त पीयूष ने अपने ड्राइवर और उसके कुछ साथियों के साथ मिलकर चाकू से बेरहमी से गोदकर ज्योति की हत्या कर दी उसके बाद थाने पहुंचा।
ज्योति मर्डर केस: तस्वीरों से समझिए प्यार, धोखे और हत्या की कहानी
12 of 12
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को शक हुआ और तहकीकात के बाद पीयूष की साजिश सामने आई। पुलिस के सामने पीयूष ने गुनाह कुबूला। पीयूष ने बताया कि उसने ड्राइवर अवधेश और उसके साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था क्योंकि वह ज्योति को रास्ते से हटाकर मनीषा से शादी करना चाहता था।