फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट फूड और ऑयली खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, इस बड़ी बीमारी का है खतरा

Fri, 16 Feb 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
junk food - फोटो : demo
जंक फूड, फास्ट फूड और खाने में तेल के ज्यादा प्रयोग से आंतों के साथ ही मलाशय (रेक्टम) के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पीजीआई के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रो. अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित कांफ्रेंस के तीसरे दिन यह जानकारी दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
junk food - फोटो : demo
उन्होंने बताया कि अगर किसी को अधिक कमजोरी महसूस होने लगे, पेट में सूजन की शिकायत रहे, पेट साफ न रहे या स्टूल में सफेद रंग या खून आने की शिकायत हो तो सतर्क हो जाएं। ये लक्षण आंतों के कैंसर के हो सकते हैं। कहा कि जैसे-जैसे खाने में जंक फूड, तेल व मसाले का अधिक सेवन बढ़ रहा है वैसे-वैसे आंतों का कैंसर भी बढ़ रहा है। पश्चिमी देशों की तरह अब यह बीमारी भारत में भी राइजिंग ट्रेंड में है।
 
विज्ञापन

3 of 5
junk food - फोटो : demo
लिवर का रखें खास ख्याल
केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के पूर्व प्रो. लव कक्कड़ ने बताया तली-भुनी व मसालेदार चीजों के सेवन से लिवर में खराबी आती है। इससे पोर्टल हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि  पोर्टल वेन आतों में मौजूद खून को इकट्ठा कर के लिवर तक ले जाती है। 

4 of 5
junk food - फोटो : demo
अगर लिवर में कुछ खराबी हो या पोर्टल वेन के रास्ते में गांठ या अन्य कारणों से रुकावट आने लगती है तो पोर्टल वेन में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे पेट में पानी भरने लगता है। इस नस के कारण अन्य नसों में भी प्रेशर बनने लगता है, जिससे खून की उल्टियां व स्टूल के जरिये खून आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
junk food - फोटो : demo
अगर मरीज समय पर नहीं आता तो जान पर बन आती है। उन्होंने बताया कि यह समस्या अकसर उन मरीजों को अधिक होती है जिन्हें लिवर संबंधित समस्या होती है। लिवर ठीक रहे इसलिए तली-भुनी, फैटी, ऑयली व मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें