प्रसिद्ध रंगकर्मी और भारतेंदु नाट्य अकादमी के पूर्व कार्यवाहक निदेशक और ‘पीपली लाइव’, ‘दबंग-2’ सहित कई फिल्मों में राजनेता की अपनी भूमिका के कारण चर्चित रहे जुगल किशोर का रविवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
अचानक छोड़ कर चले गए जुगल किशोर, तस्वीरें
2 of 6
कुछ दिनों पूर्व उनकी पित्त की थैली की शल्य चिकित्सा हुई थी और वह मधुमेह की बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन
अचानक छोड़ कर चले गए जुगल किशोर, तस्वीरें
3 of 6
जुगल किशोर के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब 7.30 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उल्टियां शुरू हो गई। आननफानन में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। (उनके आवास पर मौजूद उनके परिजन।)
अचानक छोड़ कर चले गए जुगल किशोर, तस्वीरें
4 of 6
हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। (उनके आवास पर मौजूद उनके परिजन।)
विज्ञापन
अचानक छोड़ कर चले गए जुगल किशोर, तस्वीरें
5 of 6
जुगल किशोर ने करीब 26 वर्र्षों तक भारतेंदु नाट्य अकादमी में अध्यापन किया। वे यहां रंगमंडल प्रमुख और कार्यवाहक निदेशक रहे।
वे इप्टा से भी लंबे समय तक जुड़े रहे और लखनऊ एवं बाहर उनकी गतिविधियों को संचालित करते रहे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें खास तौर पर ‘पीपली लाइव’ में उनके मुख्यमंत्री के किरदार को काफी सराहा गया। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। (उनके घर पर रखा पार्थिव शरीर।)