एक्टर जिमी शेरगिल बॉक्सिंग रिंग में थे। यहां उनका अलग अंदाज दिखा। उन्होंने खेलों से जुड़े अपने अनुभव बताए। दरअसल, शनिवार को वो अपनी आने वाली फिल्म मुक्काबाज के प्रमोशन के लिए लखनऊ में थे। वो फिल्म की स्टार कॉस्ट के साथ शहर में सबसे पहले साई सेंटर पहुंचे। उनके साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, रवि किशन, विनीत सिंह, अभिनेत्री जोया हुसैन भी मौजूद थीं।