फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: आज ही छुट्टी पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, मचा कोहराम

Wed, 05 Oct 2022 01:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले में धनपतगंज थाने के कुट्टा गांव निवासी सैनिक का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार को मेरठ में ड्यूटी के दौरान सैनिक की हादसे में मौत हो गई थी। साथ आए सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव निवासी मनीष तिवारी (38) मेरठ में सेना में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वे सेना का वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। इस बीच उन्हें वाहन में कोई कमी महसूस हुई तो वे नीचे उतरकर उसे चेक करने लगे तभी अचानक वाहन चल पड़ा और वे उसके नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।  मनीष का पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से बुधवार को घर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए इलाके के लोग जमा हो गए। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे अंबेश ने मुखाग्नि दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
परिवार के कई सदस्य हैं सेना में
मृत सैनिक मनीष तिवारी के पिता त्रिभुवन तिवारी भी सेना में थे जो कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। तीन भाइयों में बड़े भाई संतोष भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दूसरे भाई पवन तिवारी भी सेना में हैं। मृतक की पत्नी सुमन शिक्षामित्र हैं। मृतक के दो बेटों मे बड़ा अंबेश (11) तथा छोटा अनंत ( 5) हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
आज ही छुट्टी पर आने वाले थे
मनीष बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए छुट्टी पर आने वाले थे। घर वालों को उनका बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को ही उनका शव तिरंगे में लिपटा आया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मृतक जवान मनीष तिवारी के दोनों पुत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मृतक जवान के परिजन। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें