फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में है पैर छूने की मनाही, क्या आपको पता है इससे जुड़ी रोचक कहानी

Tue, 08 Nov 2016 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
समाजवादी मंच पर रजत जयंती के दौरान पैर छूने का दौर खूब चला लेकिन क्या आप जानते हैं सपा में पैर छूना मना है, पढ़ें रोचक कहानी...
विज्ञापन

2 of 8
रजत जयंती में लालू - फोटो : amar ujala
आज सपा के रजत जयंती समारोह के दौरान अखिलेश बार-बार पैर छूते दिखे। उन्होंने पहले शरद यादव, लालू यादव ‌इसके बाद चाचा शिवपाल और फिर मुलायम स‌िंह के पैर छुए, जबक‌ि सपा के मंच पर पैर न छूने का आदेश तक जारी हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
दरअसल जून 2009 में अखिलेश जब प्रदेश अध्यक्ष बने तो जनेश्वर मिश्र ने उनसे कहा था, अब तक आप पार्टी के सभी बड़ों के पैर आदर भाव से छूते रहे। लेकिन अब आप एक बड़े नेता हैं और आपको इसी तरह का व्यवहार करना होगा।

4 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
आगे से अब आप सार्वजनिक मंच पर किसी के पैर नहीं छुएंगे। कुछ ही दिन बाद पार्टी ने पैर छूने की परंपरा को खत्म करने का आदेश भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि राम मनोहर लोहिया और चरण स‌िंह दोनों पैर छूने की परंपरा के खिलाफ थे क्योंकि उन्हें ये चापलूसी लगती थी।
विज्ञापन

6 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
हालांक‌ि कई मौकों पर इस आदेश की अह्वेलना देखी गई है। गायत्री प्रजापत‌ि अक्सर मंच पर पैर छूते देखे जाते हैं। बर्खास्त होने के बाद फिर से शपथ लेने पहुंचे गायत्री प्रजापत‌ि ने समारोह के दौरान ही अखिलेश के पैर छुए थे।
विज्ञापन

7 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
शपथ ग्रहण के बाद गायत्री मुलायम स‌िंह के चरणों में बैठे दिखाए दिए थे।
विज्ञापन

8 of 8
रजत जयंती - फोटो : amar ujala
वहीं 3 नवंबर को हुई रथयात्रा के दौरान भी गायत्री ने मंच पर अखिलेश के पैर छुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें