लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकले तो जगह-जगह भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया और जयकारे लगाए। साल में एक बार बलभद्र और सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा अमीनाबाद, लाटूश रोड, हजरजगंज, कपूरथला, चौक, गोमतीनगर, ऐशबाग, राजाजीपुरम व गुडंबा से होते हुए वापस लौटी।