फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का मिलेगा मौका, जानें- क्या है पूरा माजरा

Fri, 10 Jan 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की बहुत सी खबरें आपने पढ़ी होंगी। टीवी व इंटरनेट पर वीडियो भी देखे होंगे, लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाले उसी रोमांच से रूबरू होने का मौका आपको डिफेंस एक्सपो में मिलेगा। यहां दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं, स्नाइपर से निशाना लगा सकेंगे और ग्रेनेड लॉन्चर से दुश्मनों के अड्डों को तबाह कर सकेंगे। डिफेंस एक्सपो में सेना की ओर से आम लोगों के लिए इन्फैंट्री वेपन ट्रेनिंग सिमुलेटर (आईडब्लूटीएस) लगाया जाएगा। यहां लोग स्नाइपर, ग्रेनेड लॉन्चर, पिस्टल वगैरह चलाकर दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्सपो इसके लिए थल, नभ व नौ सेना की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सेना की ओर से एक ओर जहां अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लर्गाई जाएगी, वहीं लोगों में सेना के प्रति रुझान व लगाव पैदा करने के लिए सिमुलेटर लगाया जाएगा, सेना में इस सिमुलेटर का इस्तेमाल ट्रेनिंग व रणनीति बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। मुख्य आयोजन वृंदावन कॉलोनी में डिफेंस एग्जीबिजशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से कराया जाएगा। रिवर फ्रंट पर भी एक्सपो से जुड़े कार्यक्रमों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
युद्ध क्षेत्र जैसे दिखेंगे हालात
सिमुलेटर पर युद्ध क्षेत्र जैसे हालात नजर आएंगे। देश पर हमला करने वाले दुश्मन पहाड़ियों के बीच बने अड्डों में छिपे होंगे। चारों ओर बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं। आतंकी निगरानी कर रहे हैं। उनके बीच से गुजरते हुए दुश्मनों के अड्डे तक  पहुंचकर उन्हें नेस्तनाबूत करने का लक्ष्य लेकर आप आगे बढ़ेंगे। स्नाइपर से निशाना लगाएंगे। अड्डों पर ग्रेनेड फेंकेंगे। रॉकेट लॉन्चर से टावर ध्वस्त करेंगे।

4 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
हजारों लोगों ने डाउनलोड किए एप
डिफेंस एक्स्पो का एप गुरुवार को मध्य कमान प्रशासन की ओर से साझा किया। इसके बाद हजारों लोगों ने इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया। एप पर आयोजन के शेड्यूल, एग्जीबिटर्स, वेन्यू से लेकर शामिल होने वाले देशों तक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा आयोजन के दौरान शहर में होने वाले डायवर्जन, मौसम की रिपोर्ट तक मिल सकेगी। चैटिंग का विकल्प भी है, जिसमें फेसबुक, ट्विटर पर जानकारी भी ले सकेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
स्नाइपर, मशीन गन पर भी आजमा सकेंगे हाथ
पिस्टल, माउजर जैसे छोटे हथियारों के साथ एंटी टैंक वेपन, ग्रेनेड फायरिंग, टैंक गनरी, टैंक ड्राइविंग, टैंक नेविगेशन, मिसाइल फायरिंग, रडार वार्निंग, कारबाइन, राइफल, स्नाइपर, मशीन गन, ग्रेनेड लॉन्चर, रॉकेट लॉन्चर चलाने का मौका शहरियों को सिमुलेटर पर मिलेगा। इन हथियारों के जरिये शहरी टारगेट पर न केवल निशाना लगा सकेंगे, बल्कि  युद्ध की रणनीति बनाकर दुश्मनों पर हमला करने का माद्दा भी दिखा सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को मिलेगी आर्मी ट्रेनिंग!
युवाओं को डिफेंस एक्सपो में इंफैन्ट्री वेपन ट्रेनिंग सिमुलेटर पर हथियार चलाने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए डिफेंस एक्सपो में सैन्य प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत ऑब्सटेकल कोर्स कराया जाएगा, जिसमें ऊंची चढ़ाई, पानी से भरे गड्ढों को पार करना, दीवार चढ़ना और रस्सी पर चढ़कर दूसरी ओर जाने जैसी अड़चनें कृत्रिम रूप से बनाई जाएंगी, जहां बच्चे अपने कौशल का इस्तेमाल कर ताकत का परिचय देंगे।

 
विज्ञापन

7 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
गजरेंगे टी-90, पानी में उतरेगी बीएमपी
डिफेंस एक्सपो में सेना की ताकत व शौर्य को प्रदर्शित करने के लिए टी-90 टैंक व सेना को लाने-ले जाने में इस्तेमाल होने वाले कैरियर बीएमपी को भी लाने की तैयारी है। एक ओर जहां रूसी टी-90 टैंक लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करेगी, वहीं बीएमपी कैसे सेना के जवानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है, यह लोग देख सकेंगे। दरअसल, यह एक कैरियर है, जो इन्फैंट्री ट्रूप के लिए इस्तेमाल की जाती है।

 
विज्ञापन

8 of 8
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
जगह को लेकर मंथन शुरू
इंफैन्ट्री वेपन ट्रेनिंग सिमुलेटर को डिफेंस एक्सपो के दौरान कहां पर लगाया जाना है, इसे लेकर उच्चस्तर पर मंथन हो रहा है। सैन्य अधिकारी इस सिमुलेटर को वृंदावन स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल या रिवर फ्रंट पर लगाने को लेकर फीजिबिलिटी की भी जांच कर रहे हैं, ताकि, यहां लोगों को दिक्कतें न हों और अधिक से अधिक लोगों को सिमुलेटर पर हथियारों को चलाने का मौका दिया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें