फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अबु युसूफ के घर से मिले विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य, मानव बम वाले दो जैकेट भी बरामद

Sat, 22 Aug 2020 11:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
दिल्ली के धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ का ठिकाना व संबंध तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की टीम शनिवार दोपहर बलरामपुर पहुंची। यह तीनों टीमें उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव में मुस्तकीम के घर छानबीन कर रही हैं। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट और घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने की सूचना है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकी अयोध्या रामजन्म भूमि स्थल को उड़ाने की भी फिराक में थे। हालांकि अभी तक इस बारे में जिले के पुलिस अधिकारी आधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पकड़े गए अबु युसूफ ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बलरामपुर का रहने वाला है। यह सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा अफसर अपनी नाकामी छिपाने के लिए चुप्पी साध ली। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस बलरामपुर पहुंची। इसके उतरौला कोतवाली के बढ़या भैसाही गांव को स्थानीय पुलिस ने गांव को चारो ओर से सील कर दिया। गांव में आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया गया।

 

4 of 5
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक मुस्तकीम शुक्रवार सुबह घर से निकल गया था। करीब 10 बजे उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह लखनऊ निवासी अपने मामा के यहां बीमार ममेरे भाई को देखने गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी देने के बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को पता चला कि वह लखनऊ में बताए हुए पते पर नहीं पहुंचा है। पूरी रात परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। संपर्क न होने पर घर के लोग शनिवार सुबह उतरौला कोतवाली पहुंचकर मुस्तकीम की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें