फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चरम पर लापरवाही, बाजारों में भारी भीड़, न सावधानी... न खौफ, तस्वीरें

Thu, 20 Aug 2020 05:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बाजार में जमा भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं फिर भी बहुत से लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। बाजारों में और बुरा हाल है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की बात लोग भीड़ लगाए खरीदारी करने में जुटे रहते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं जिन अफसरों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अमल कराने जिम्मेदारी हैं, वे भी हालात की अनदेखी कर रहे हैं। इस लापरवाही का नमूना अमीनाबाद, निशातगंज और आईटी चौराहा के आसपास देखने को मिला। 
 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
आईटी चौराहा : हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के आईटी चौराहा से चंद मीटर की दूरी पर सड़क के फुटपाथ पर बाजार सजी थी। यहां दुकानों में गणेश चतुर्थी के पर्व के मद्देनजर शाम पांच से सात बजे तक भीड़ जमी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा।

 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
बिना मास्क लगाकर घूमना कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ना है। इससे हम खुद के संग दूसरे की जिंदगी संग खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना मास्क लगाकर रोड पर टहलने वालों पर सख्त करवाई होनी चाहिए - डॉ. आशुतोष दुबे, सिविल अस्पताल, चिकित्सा अधीक्षक

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
बुधवार को एक राज्यमंत्री समेत 767 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई। योगी सरकार में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती करा दिया गया है। राज्यमंत्री विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे। इससे पहले मंगलवार को राज्यमंत्री अतुल गर्ग भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
कई डॉक्टर-कर्मचारी हुए संक्रमित
मरीजों का इलाज करते हुए केजीएमयू में कई डॉक्टर व कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। संक्रमित डॉक्टरों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टर शामिल हैं। केजीएमयू गेस्ट हाउस में तैनात छह कर्मियों में भी संक्रमण मिला है। लारी कार्डियोलॉजी के एक डॉक्टर व उनकी रेजिडेंट डॉक्टर की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
लारी का एक कर्मचारी भी संक्रमित हो गया। वहीं लोहिया संस्थान के रेडियोलॉजी विभाग में आठ कर्मी वायरस की जद में आ गए। संक्रमित कर्मचारियों में टेक्नीशियन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।



 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
आलमबाग में सबसे ज्यादा 39 मरीज मिले
इंदिरानगर में 25, हसनगंज में 24, महानगर में 24, आलमबाग में 39, हजरतगंज में 35, रायबरेली रोड 23, ठाकुरगंज 21, आशियाना 21, अलीगंज 20, तालकटोरा 20, सरोजनीनगर 18, कृष्णानगर 18, जानकीपुरम 17, चौक 15, कैंट 14,  मड़ियांव में 13, सआदतगंज 10, लोग संक्रमित मिले। वहीं हुसैनगंज 10, नाका 10, बाजारखाला 10, चिनहट 9, जानकीपुरम में 8, विकासनगर 6, बीकेटी 5, मानकनगर 3, रकाबगंज 3, अमीनाबाद 2, गोसाईंगंज 3 और इंटौंजा में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुुई।

 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
कम किया जा सकता है कोरोना के जोखिम को 
प्लास्टिक सर्जरी के तरीकों के साथ उनकी प्राथमिकता क्रमबद्ध की जाए तो कोरोना के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह सुझाव है संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल व अन्य विशेषज्ञों की टीम का। विशेषज्ञों द्वारा तैयार यह गाइड लाइन ब्रिटिश जर्नल में प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
गाइडलाइन के तहत प्लास्टिक सर्जरी को चार श्रेणियों एक्यूट, सब एक्यूट, क्रॉनिक व डी-लेट केस में विभाजित किया। जो मरीजों की चोट, बीमारी के अनुसार तय की गई हैं। टीम में डॉ. राजीव अग्रवाल के साथ एम्स दिल्ली के डॉ. मनीष सिंघल, टाटा हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. विनय कांत, जिपमर पुण्डुचेरी के डॉ. रंजीत, एम्स जोधपुर के डॉ. वीण सिंह, केजीएमयू के पूर्व चिकित्सा डॉ. रमेश चंद्रा ने मुख्य भूमिका अदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें