आईआरसीटीसी 4 जुलाई को लखनऊ से शनि सिंगनापुर, त्रयंबकेश्वर व शिरडी साईं के दर्शनों के लिए यात्रियों को रवाना करेगी। इसके लिए यात्रियों को पुष्पक एक्सप्रेस में एसी तृतीय श्रेणी की छह और एसी द्वितीय श्रेणी की चार सीटों पर आरक्षण कराने का मौका मिलेगा। द्वितीय श्रेणी कोच के यात्रियों को 15 हजार और तृतीय श्रेणी के यात्रियों को 13 हजार रुपये का भुगतान करना होगा। पैकेज में तीन सितारा होटल में ठहरने की सुविधा मिलेगी। सुबह का नाश्ता व रात का खाना और लोकल कन्वेयंस भी मिलेगा।