फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की हवाई यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी, पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 20 Sep 2019 04:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
जैसलमेर का किला
आईआरसीटीसी यात्रियों को दिसंबर में राजस्थान की सैर कराएगा। गुरुवार को इसका पैकेज लॉन्च किया गया। यात्रा 6 से 12 दिसंबर तक चलेगी। इसमें यात्रियों को विमान से लखनऊ से जयपुर वाया दिल्ली जाने व आने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 4
हवामहल
पैकेज के तहत यात्रियों को जयपुर में आमेर का किला, जल महल, जंतर-मंतर, हवा महल, सिटी महल, अल्बर्ट म्यूजियम, राम निवास गार्डन और बिरला मंदिर। जोधपुर में मेहरानगढ़ किला एवं जसवंत थाडा। जैसलमेर में पतवों की हवेली, घड़ी सागर टैंक, बड़ा बाग, जैसलमेर किला एवं लोक नृत्य के अतिरिक्त पुष्पक में ब्रह्माजी के मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज में प्रति व्यक्ति किराया 40 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 30,800 रुपये व तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 29,500 रुपये प्रतिव्यक्ति खर्च आएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
पैकेज में तीन सितारा होटल में ठहरने, सुबह का नाश्ता और रात के भोजन के साथ ही एसी बस में यात्रा की सुविधा शामिल है।गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय व आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट से पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें