फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, इन शहरों से मिलेगी ट्रेन, देनी होगी सिर्फ इतनी सी कीमत

Tue, 30 Oct 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी कराएगा ज्योतिर्लिंगों के दर्शन - फोटो : डेमो
आईआरसीटीसी दिसंबर में पर्यटकों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। सोमवार को इस बाबत पैकेज लॉन्च किया गया। यात्रा 23 से 30 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें पर्यटकों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर व सोमनाथ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
सात रातों व आठ दिनों की इस यात्रा के लिए यात्रियों को 7,560 रुपये का भुगतान करना होगा। पर्यटकों को द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर का दर्शन और अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का भी भ्रमण कराया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेन की सुविधा लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर व झांसी से मिलेगी। पैकेज में सुबह का नाश्ता, दोपहर व शाम का शाकाहारी  भोजन, लोकल यात्रा और धर्मशालाओं में ठहराने की व्यवस्था शामिल है।

4 of 5
डेमो
पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
 आईआरसीटीसी 23 से 28 नवंबर के बीच मुन्नार (केरल) की हवाई यात्रा भी कराएगा। इसकी बुकिंग चल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें