आईआरसीटीसी तीन सितंबर से यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा। 15 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का पैकेज प्रति व्यक्ति 12285 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
तिरुपति बालाजी
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पैकेज में रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोवलम, तिरुअनंतपुरम, पद्मनाभम मंदिर, त्रिचुरापल्ली, तिरुपति बालाजी, पद्मावती एवं मल्लिकार्जुन की यात्रा शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यात्रा स्पेशल ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, इटावा, भिंड, ग्वालियर एवं झांसी से होगी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों से यात्रा सुविधा और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
सीट की बुकिंग के लिए लखनऊ में पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय व वेबसाइट से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबरों 9794863619/29/31/35/36 से भी जानकारी ली जा सकती है।