फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS VS IAS: संजीव, आउट हो जाओ... नहीं तो सीनियर नाराज हो जाएंगे...

Mon, 12 Dec 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन - फोटो : amar ujala
..अरे संजीव बहुत बैटिंग कर ली... अब आउट हो जाओ...नहीं तो सीनियर नाराज हो जाएंगे...उनकी बैटिंग नहीं आ पाएगी। पवेलियन छोर से जैसे ही यह कमेंट आया, उसकी अगली ही गेंद पर 2010 बैच के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी आउट हो गए। फिर कमेंट आया ...प्राउड ऑफ यू संजीव, तुमने सीनियर के लिए विकेट कुर्बान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 9
आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन - फोटो : amar ujala
यह नजारा शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दिखा। यहां पुलिस वीक के अंतिम दिन आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले से ज्यादा रोचक मैच के दौरान आपस में हुई हंसी-ठिठोली रही। 
विज्ञापन

3 of 9
डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : amar ujala
स्टेडियम में जैसे ही बावर्दी डीजीपी जावीद अहमद पहुंचे, पुलिस बैंड की मधुर धुन ने उनका स्वागत किया। इसी बीच माइक से एनाउंस हुआ, ‘...डीजीपी सर, किट पहन लीजिए...जल्दी एक को आउट करवा देंगे। बगैर फिल्डिंग किए बैटिंग मिल जाएगी।’ 

4 of 9
आईपीएस इलेवन व आईएएस इलेवन - फोटो : amar ujala
इस पर डीजीपी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने किट पहनने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने अमौसी एयरपोर्ट जाना था। इस दौरान माइक से डीजीपी की तारीफों के खूब पुल बांधे गए।
विज्ञापन

5 of 9
आईपीएस व आईएएस इलेवन - फोटो : amar ujala
आईपीएस इलेवन जब बैटिंग कर रही थी तो कमेंट्री की कमान एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने संभाली। इस दौरान कमेंट्री का अंदाज भी एकदम जुदा था। बैट्समैन ने शॉट लगाया और फील्डर जब बॉल नहीं रोक पाए तो कमेंटेटर ने कहा, ‘बॉल बंदूक से निकली गोली की तरह आई और फील्डर को इंटरसेप्ट करने का कोई मौका नहीं मिला...।’
विज्ञापन

6 of 9
आईपीएस व आईएएस इलेवन - फोटो : amar ujala
आईएएस इलेवन जब बैटिंग कर रही थी तो आईपीएस इलेवन की ओर से कमेंट आया, ‘...भइया इनके चक्कर में न आना ये आईएएस लोग हैं, फंसाना इनका काम है। 
विज्ञापन

7 of 9
आईपीएस मैच - फोटो : amar ujala
ये फंसाकर ही राज करते हैं...। सभी इनके चक्कर में फंस ही जाते हैं...।’ इस पर आईएएस इलेवन की ओर से सचिव खादी ग्रामोद्योग अनुराग यादव बोले, ‘...लो स्कोरिंग मैच के बावजूद आईएएस इलेवन आईपीएस को फंसा ही लेगी।’

8 of 9
आईपीएस मैच - फोटो : amar ujala
आईपीएस इलेवन के बल्लेबाज संजीव सुमन व भानु भास्कर जब बैटिंग कर रहे थे, तभी आईएएस इलेवन के खिलाड़ियों की ओर से एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई। अंपायर ने इस अपील को नकार दिया। इस पर पवेलियन छोर से फिर कमेंट आया, ‘...अंपायरों को साफ निर्देश हैं कि हमारे मैच में एलबीडब्ल्यू नहीं होता है। न तो उधर दिया गया और न ही इधर दिया जाएगा। खेल भावना के तहत अपील जरूर होती रहनी चाहिए।’
विज्ञापन

9 of 9
आईपीएस मैच - फोटो : amar ujala
आईपीएस इलेवन की ओर से विकेट कीपिंग 2007 बैच के आईपीएस नितिन तिवारी कर रहे थे। वाराणसी से एसपी नितिन का परिवार भी पवेलियन छोर पर बैठा था। इसी बीच एक बॉल नितिन से मिस हुई कि तभी एक कमेंट आया, ‘नितिन ठीक से कीपिंग करो भाभीजी देख रही हैं। यहां जितनी गलतियां करोगे, भाभीजी घर पर सबका बदला लेंगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें