फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी

Tue, 18 Aug 2026 08:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसओजी-सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने फिर से सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। अभी तक  कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
1 of 13
IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) की हत्या के मामले में पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। इंद्रावती के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगा है। घर के आसपास व गांव में सीसीटीवी कैमरा न होने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी इंद्रावती का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में मिला था। उनके मुंह से खून बह रहा था और शरीर से जेवर गायब थे। एसपी आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।


 
विज्ञापन

2 of 13
IPS officer mother murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात शव का पोस्टमॉर्टम हुआ था, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। हालांकि, शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन

3 of 13
एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 

 

4 of 13
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा, इंद्रावती के घर आने-जाने वालों तथा घटना से एक दिन पहले उनसे मिलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। देर शाम दो लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

5 of 13
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा
सूत्रों के अनुसार, आशुतोष मिश्रा के घर का छोटा दरवाजा आमतौर पर खुला रहता था। इंद्रावती जब गांव आती थीं तो दालान में ही सोती थीं। ग्रामीणों के बीच उनका काफी सम्मान था, इसलिए सुरक्षा को लेकर भी किसी तरह की विशेष चिंता नहीं थी। 

 
विज्ञापन

6 of 13
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जो इंद्रावती आमतौर पर बरामदे में सोती थीं, वह वारदात वाली रात घर के हॉल में क्यों सो रही थीं। इसके अलावा, घटना के बाद घर के बाहरी दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी परिचित व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।
विज्ञापन

7 of 13
अयोध्या के रामघाट पर मुखाग्नि के पूर्व कर्मकांड करते परिजन व अन्य - फोटो : परिजन
अयोध्या के रामघाट पर हुआ इंद्रावती का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) का सोमवार को अयोध्या के रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इंद्रावती के शव का रविवार देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया था। 


 

8 of 13
रूढ़ा धमरूआ गांव में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव उनके गांव मालीपुर क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ ले जाया गया। निधन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। सोमवार सुबह डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु और एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह भी गांव पहुंचीं। 

 

9 of 13
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें। - फोटो : amar ujala
घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीओ अनूप सिंह मालीपुर और जलालपुर थाने की पुलिस के साथ गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद करीब 10 बजे इंद्रावती के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या रवाना किया गया। 

 

10 of 13
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर के बाहर मौजूद जनप्रतिनिधि व परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामघाट पर आशुतोष मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

11 of 13
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही दिल भी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि हार्टअटैक व अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। पूरे घटनाक्रम में जेवर गायब होना प्रमुख जांच का विषय है। कुछ संदिग्ध रडार पर हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। प्रवीण कुमार, एडीजी जीन लखनऊ

 

12 of 13
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था के लिहाज से बेहद चिंताजनक बताया। मायावती ने कहा कि जब एक पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हत्या जैसी जघन्य घटना हो सकती है तो आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने सरकार से घटना का उचित संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

13 of 13
अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
कल आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
मालीपुर के रूड़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या के बाद राजनीतिक दलों को सक्रियता बढ़ गई है। सपा व बसपा के बाद अब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय 19 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे उनके घर पहुंचेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके यादव ने दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें