यूपी के अंबेडकरनगर में एसपी की मां की लूट के बाद हत्या कर दी गई। बुजुर्ग इंद्रावती ने स्वतंत्रता दिवस पर गांव के स्कूल में बेटे के साथ तिरंगा लहराया था। नौकरानी प्यारी ने इंद्रावती को आखिरी बार रात में जिंदा देखा था। उनकी आखिरी बार रात में साढ़े आठ बजे एपसी बेटे से भी बात हुई थी। पुलिस, सर्विलांस, एसओजी टीमों ने गांव में डेरा डाल लिया है। चप्पे चप्पे पर छानबीन हो रही है।
लखनऊ में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) की हत्या के बाद पुलिस ने उनके अंबेडकर नगर स्थित पैतृक गांव रूढ़ा धमरूआ, मालीपुर में डेरा जमा लिया है। हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया।
आशुतोष मिश्रा के पिता रामकुमार मिश्रा अयोध्या के देवढ़ी इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 2024 में उनकी मौत के बाद, इंद्रावती अपने बेटे आशुतोष के साथ लखनऊ में रह रही थीं। 15 अगस्त को अपने गांव में स्थित गदाधर नाथ मर्यादा विद्यापीठ हाईस्कूल विद्यालय में बेटे आशुतोष के साथ गईं थीं और ध्वजा रोहण भी किया था।
विज्ञापन
2 of 11
एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आशुतोष दोपहर को इकाना स्टेडियम में डयूटी होने के चलते लखनऊ चले गए थे। एसपी आशुतोष मिश्रा की आखिरी बार शनिवार रात 8:30 अपनी मां इंद्रावती से फोन पर बात हुई थी। उसी समय नौकरानी प्यारी खाना बनाकर घर से चली गई थी। उसी ने आखिरी बार उन्हें जीवित देखा था और मौत की जानकारी भी उसी ने दी थी।
विज्ञापन
3 of 11
इंद्रावती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार की सुबह उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया गया। घर पर काम करने वाली प्यारी देवी सुबह आठ बजे जब आशुतोष मिश्रा के मकान पर पहुंची तो, घर के बाहरी हिस्से में लगे लोहे के दरवाजे में बाहर से सिटकनी बंद थी। अंदर जाकर आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला और घर के दरवाजे खुले हुए थे।
4 of 11
एसपी आशुतोष मिश्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर हॉल में इंद्रावती बेड पर पड़ी थीं। उनके मुंह से खून निकलता देख प्यारी शोर मचाते हुए घर के बाहर निकली और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उनके शरीर के सभी जेवर गायब थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इंद्रावती के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। देर शाम पुलिस ने हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
5 of 11
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईपीएस अधिकारी की मां की मौत के बाद पुलिस विभाग के साथ ही उनके गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में एसओजी व सर्विलांस टीमें चप्पा चप्पा छानने में जुटी हैं। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। घर में किसी के भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। उधर, देर रात तक राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पुलिस के अधिकारी डटे रहे।
विज्ञापन
6 of 11
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंह और हाथ पर मिले चोट के निशान
देर रात आई इंद्रावती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान इंद्रावती के मुंह और हाथ में चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
7 of 11
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या को लूट का रूप देने की साजिश तो नहीं
ग्रामीणों के अनुसार नौकरानी प्यारी के शोर मचाने पर जब रिश्तेदार व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो इंद्रावती का शव बेड पर पड़ा हुआ था, लेकिन उनके पहने हुए जेवर गायब थे। जिस बेड पर शव मिला उसके ठीक बगल में पड़े दूसरे बेड पर 3700 रुपये नकद रखे थे। वह घटना के बाद सुरक्षित मिले।
8 of 11
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर का तमाम सामान अपनी जगह पर सुरक्षित था। चोरी या लूट के इरादे से घर के कमरों को खंगाले जाने का कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में आशंका यह भी है कि हत्या को लूट दर्शाने के लिए कहीं सिर्फ उनके पहने हुए जेवर गायब तो नहीं किए गए।
9 of 11
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें।
- फोटो : amar ujala
हालांकि, एसपी आशुतोष मिश्रा के अनुसार घर पर वह लोग कोई कीमती सामान नहीं रखते थे। घर के बाहर कहीं भी सीसीटीवी नहीं लगा है न ही गांव में आसपास के घरों में किसी से सीसीटीवी लगवा रखा है। ऐसे में पुलिस को अभी किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी नहीं मिल पाया है।
बेटी पहुंची घर
एसपी आशुतोष मिश्रा की दो बहनें लक्ष्मी व श्रद्धा हैं। दोनों का विवाह हो चुका है। लक्ष्मी लखनऊ में और श्रद्धा मुंबई में रहती हैं। मां इंद्रावती की मौत के बाद लक्ष्मी लखनऊ से अपने पैतृक गांव पहुंच चुकी हैं।
यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे।
डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।