आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या के मामले में पुलिस आसपास ग्रामीणों से पूछताछ में जुटी है। इंद्रावती के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसओजी-सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने फिर से सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मालीपुर के रूड़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा का घर गांव की शुरूआत में है। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के घर हैं। आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती के हत्या के बाद गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सोमवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। गांव की सीमा शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस का पहरा देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 16
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ अनूप सिंह इंद्रावती के घर के बाहर खड़े नजर आए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 16
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा, इंद्रावती के घर आने-जाने वालों तथा घटना से एक दिन पहले उनसे मिलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
डीएम और एडीएम भी पहुंचे
सुबह 7:30 बजे एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह व तहसीलदार हरीराम पहुंचे। करीब आठ बजे डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु के साथ पहुंचीं। वाहन से उतरने के बाद तीनों अधिकारी सीधे इंद्रावती की तस्वीर के पास पहुंचे और उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
5 of 16
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर के बाहर मौजूद जनप्रतिनिधि व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में बढ़ाई गई गश्त, सुबह से ही डटे रहे अधिकारी
इसके बाद आईपीएस आशुतोष मिश्रा को भीड़ से अलग ले जाकर कुछ बातचीत की। करीब 30 मिनट परिवार के साथ समय बिताने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय वापस रवाना हो गई। इसके बाद बारी-बारी से तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों व करीबियों ने इंद्रावती को श्रद्धांजलि दी।
10 बजे के बाद इंद्रावती का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के लिए रवाना किया गया। गांव के अनिल कुमार मिश्रा और रमाकांत यादव ने बताया कि आईपीएस आशुतोष मिश्रा और इंद्रावती गांव से जुड़े रहते थे।
विज्ञापन
7 of 16
अयोध्या के रामघाट पर मुखाग्नि के पूर्व कर्मकांड करते परिजन व अन्य
- फोटो : परिजन
वह गांव के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। गांव में किसी को जरूरत पड़ने पर एक फोन पर मदद के लिए उपलब्ध रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
8 of 16
एसपी की मां की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही दिल भी जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि हार्टअटैक व अन्य कारणों का पता लगाया जा सके। पूरे घटनाक्रम में जेवर गायब होना प्रमुख जांच का विषय है। कुछ संदिग्ध रडार पर हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। प्रवीण कुमार, एडीजी जीन लखनऊ
9 of 16
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या के रामघाट पर हुआ इंद्रावती का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) का सोमवार को अयोध्या के रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इंद्रावती के शव का रविवार देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया था।
10 of 16
इंद्रावती की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव उनके गांव मालीपुर क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ ले जाया गया। निधन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। सोमवार सुबह डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु और एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह भी गांव पहुंचीं।
11 of 16
एसपी आशुतोष मिश्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीओ अनूप सिंह मालीपुर और जलालपुर थाने की पुलिस के साथ गांव में तैनात रहे। ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद करीब 10 बजे इंद्रावती के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या रवाना किया गया। रामघाट पर आशुतोष मिश्रा ने मुखाग्नि दी।
12 of 16
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन व ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे।
डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे लेकिन ड्यूटी के चलते वह कुछ ही देर में वापस लखनऊ लौट गए थे।
एसपी को चाचा ने दी मां की मौत की सूचना
रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे लखनऊ से घर पहुंचे। घर पहुंचने पर एसपी आशुतोष मिश्रा ने अपनी मां के शव का निरीक्षण किया।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें।
- फोटो : amar ujala
शरीर से गहने भी थे गायब
उन्होंने देखा कि उनके मुंह से खून निकल रहा था। इसके साथ ही, मां के गले से सोने की चेन गायब थी। सोने के दानों वाली तुलसी की माला भी शव पर नहीं मिली। नाक की कील और कान के टप्स भी गायब पाए गए। पैरों में पहनी जाने वाली पायल भी शव पर नहीं थी। तथ्यों के आधार पर आशुतोष मिश्रा ने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुंह और हाथ पर मिले चोट के निशान
देर रात आई इंद्रावती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान इंद्रावती के मुंह और हाथ में चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।