फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसरों के सामने फिर नहीं टिक सके आईएएस, 13 रन से हारे, तस्वीरें

Sun, 18 Dec 2016 11:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
आईएएस सर्विस वीक के आखिरी दिन इस बार आईएएस इलेवन व आईपीएस इलेवन के बीच क्रिकेट का अच्छा मैच देखने को मिला। शुरुआत में एकतरफा नजर आने वाला मैच अंत में नजदीकी मुकाबले पर छूटा। (बैटिंग के लिए जाते मुख्य सचिव राहुल भटनागर।)
विज्ञापन

2 of 9
हालांकि, इस बार भी आईएएस इलेवन को हार हाथ लगी और आईपीएस ने फिर मैच अपने पक्ष में कर लिया। (जीत के बाद खुशी मनाते आईपीएस अधिकारी।)
विज्ञापन

3 of 9
आईपीएस इलेवन ने 13 रन से विजेता ट्रॉफी जीतकर आईएएस पर खेलों में एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की। आईपीएस संजीव सुमन मैन ऑफ द मैच रहे। विजेताओं को राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने पुरस्कृत किया। (मैच के दौरान शॉट खेलते राजकमल यादव।)

4 of 9
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच का टॉस आईएएस इलेवन ने जीता और फील्डिंग का फैसला किया। (मुख्य सचिव राहुल भटनागर।)
विज्ञापन

5 of 9
20-20 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए आईपीएस इलेवन ने छह विकेट पर 166 रन बनाएं।
विज्ञापन

6 of 9
इसमें आईपीएस संजीव सुमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आठ चौके व पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाए।
विज्ञापन

7 of 9
नितिन तिवारी ने 25 व अभिषेक यादव ने 24 रन बनाए। आईएएस खिलाड़ियों में अनुराग यादव राजीव रौतेला ने दो-दो व गौरांग राठी ने एक विकेट लिए।

8 of 9
आईएएस टीम की ओर से अनुराग यादव ने चार चौके व दो छक्कों के साथ सर्वाधिक 55 रन बनाए। रविंद्र कुमार ने 4 चौके व एक छक्के के साथ 49 रन बनाए। आईएएस छह विकेट पर 153 रन ही बना सके।
विज्ञापन

9 of 9
बेस्ट बैट्समैन: आईपीएस संजीव सुमन व आईएएस अनुराग यादव
बेस्ट बॉलर : आईपीएस अभिषेक यादव व आईएस राजीव रौतेला
बेस्ट फील्डर : आईपीएस शैलेश पांडेय, आईएएस अनिल कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें