लखनऊ पहुंचे आईपीएल खिलाड़ियों ने की शॉपिंग, तस्वीरें
Tue, 17 May 2016 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
लखनऊ पहुंचे आईपीएल गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ी शॉपिंग मॉल पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए उनके प्रशंसक उमड़ पड़े।
खिलाड़ियों ने मॉल में शॉपिंग की और घूमे। गुजरात टीम के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो व उनकी पत्नी।
सहारागंज मॉल में ड्वेन ब्रावो व उनकी टीम के खिलाड़ी।
ड्वेन ब्रावो के साथ गुफ्तगू करते उनके टीम मेट व भारत के मध्यम गति के गेंदबाज प्रवीण कुमार।
गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ियों ने काफी वक्त यहां गुजारा और प्रशंसक भी उन्हें देख उत्साहित थे।
खिलाड़ी कानपुर में होने वाला एक मात्र आईपीएल मैच खेलने के लिए आए हुए हैं।
अपने चहेते खिलाड़ियों को देखकर उत्साहित हुए प्रशंसक।
ड्वेन ब्रावो के साथ मस्ती करते गुजरात लायंस टीम के खिलाड़ी।
इस दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए पशंसकों को रोकना आसान नहीं हो रहा था।
खिला़ड़ी बस द्वारा कानपुर रवाना हो जाएंगे।