फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धोनी को देखने के लिए बेताब नजर आए फैंस, एयरपोर्ट पर लगी भीड़, लखनऊ पहुंची चेन्नई की टीम, तस्वीरें

Wed, 17 Apr 2024 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
lucknow - फोटो : amar ujala
19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ लग गई।

धोनी चेन्नई टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले और टीम बस में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान लोगों ने माही-माही के नारे लगाए।
विज्ञापन

2 of 10
lucknow - फोटो : amar ujala
धोनी 42 वर्ष के हो गए हैं लेकिन अभी भी टीम की जीत हार में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने हार्दिक पांड्या को तीन लगातार छक्के मारे और अपनी टीम को मैच जिता दिया। उनका स्टारडम अभी भी कायम है और फैंस का उनके प्रति प्यार को देखकर लगता ही नहीं है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
चेन्नई की टीम का स्वागत करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम छह में से चार मुकाबले जीत चुकी है। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
चेन्नई की टीम से न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग और माइक हसी जैसे खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
उधर, लखनऊ की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लगातार दो मुकाबले हार चुकी है। अगर टीम अपने घर में भी हार जाती है तो आगे के मुकाबलों के लिए केएल राहुल एंड कंपनी के मनोबल पर असर पड़ सकता है।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
चेन्नई की टीम कल अभ्यास कर सकती है। 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें