अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों में विदेश से फंडिंग होने के पुख्ता सुराग मिले हैं। ईडी को छांगुर से जुड़े एक बुटीक में संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
ईडी के मुताबिक छांगुर और उसके करीबियों के 22 खातों के विश्लेषण के बाद करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग होने से जुड़े प्रमाण मिले हैं। इसमें छांगुर, नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका सामने आई है।