फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नानाजी की इस बात पर अटलजी ने लगाया जोरदार ठहाका और कहा...

Tue, 29 May 2018 11:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
अटलजी एवं नानाजी देशमुख - फोटो : डेमो
अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनेता हैं जिनका विरोधी विचारधारा के लोगों से भी काफी मेलजोल रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
समाजवादी विचारधारा से जुड़े दीपक मिश्र बताते हैं कि उन्होंने कहीं एक प्रसंग पढ़ा था। इसके अनुसार, ‘अटल जी एक बार गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में जनसंघ के सम्मेलन में थे।
विज्ञापन

3 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
संयोग से उस दिन डॉ. राममनोहर लोहिया भी लखनऊ में थे। सम्मेलन में अटल जी के कानों में एक व्यक्ति ने कुछ कहा तो अटल जी ने नाना जी देशमुख से कहा, ‘मेरे पेट में दर्द हो रहा है। मैं बोल नहीं पाऊंगा। इसलिए जाना चाहता हूं।’

4 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
अटल जी वहां से चले आए। पर, नाना जी भी कम नहीं, उन्होंने अटल जी के निकलते ही किसी को उनके पीछे भेज दिया। अटल जी वहां से निकलकर काफी हाउस पहुंचे जहां लोहिया जी बैठे थे। उन्होंने लोहिया जी से बात की। कुछ देर बाद लोहिया जी उठे क्योंकि उन्हें दिल्ली जाना था। अटल जी भी उनके साथ चारबाग स्टेशन तक गए। 
विज्ञापन

5 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
लोहिया जी को गाड़ी में बैठाकर वह लौटे तो दारुलशफा में उनका सामना नाना जी से हो गया। नाना जी ने जैसे ही अटल जी को देखा तो बोले, ‘अब तुम्हारे पेट का दर्द कैसा है।’ अटल जी सवाल सुनकर मुस्करा दिए।
विज्ञापन

6 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
नाना जी ने साथ मौजूद जनसंघ के नेता पीतांबर दास से कहा, ‘देखो मैं कह रहा था न कि अटल का पेट कभी खराब नहीं हो सकता। इनके पेट में मरोड़ दर्द से नहीं बल्कि लोहिया जी से मिलने की हो रही थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटलजी - फोटो : डेमो
नाना के इतना कहते ही अटल जी ने भी ठहाका लगाया और बोले, ‘आप सचमुच में नाना हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें