लखनऊ में गोमतीनगर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्रावास की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर सोमवार को छात्र भड़क उठे। उन्होंने करीब आठ घंटे तक मुख्य गेट पर ताला जड़कर हंगामा-प्रदर्शन किया। संस्थान प्रशासन के समस्या दूर करने के आश्वासन के बाद छात्रों ने देर शाम पांच बजे ताला खोला। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए उप प्राचार्य ने मुख्य वार्डन को हटा दिया है। गौरतलब है कि रविवार को बीबीएयू की मेस में कीड़ा निकलने पर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
2 of 5
गेट में जड़ा ताला
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग तीन छात्रावास हैं। इनमें खाना एक ही मेस से मुहैया कराया जाता है। नाश्ते में कचौड़ी, पराठा, नमकीन आदि दी जाती है तो दोपहर और रात के खाने में रोटी, दाल, चावल व सब्जी मिलती है। आरोप है कि सोमवार सुबह नाश्ते में कचौड़ी में कीड़ा निकला तो छात्र आक्रोशित हो गए। उनका यह भी कहना था कि जब इसकी शिकायत संस्थान के प्रशासन से करनी चाही तो वे सुनने को तैयार नहीं हुए। इससे नाराज छात्रों ने नौ बजे परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
संस्क़त संस्थान में ऐसे बन रहा था खाना
- फोटो : amar ujala
उन्होंने न किसी को अंदर आने और न किसी को बाहर जाने दिया। हंगामे के वक्त प्राचार्य विजय कुमार जैन नहीं थे। ऐसे में उप प्राचार्य लोकमान्य मिश्रा और मुख्य वार्डन देवी प्रसाद द्विवेदी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। वे तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, मुख्य गेट पर ताला लगा होने से कक्षाएं खत्म होने के बाद भी कोई शिक्षक परिसर से नहीं निकल पाया। उप प्राचार्य ने छात्रों से मांग पत्र लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ताला खोला। बाद में उप प्राचार्य ने मुख्य वार्डन देवी प्रसाद द्विवेदी को हटाकर राम बहादुर दूबे को चार्ज दे दिया।
4 of 5
संस्कृत संस्थान में मिल रहा ऐसा खाना
- फोटो : amar ujala
एक हफ्ते से कर रहे थे शिकायत
छात्रों का कहना है कि पहली बार खाने में कीड़ा नहीं निकला है। एक हफ्ते में कई बार ऐसा हो चुका है। रविवार रात को भी खाने में कीड़ा निकलने पर छात्रों ने हंगामा किया था। वहीं, लड़कों के छात्रावास में सांप भी निकल चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी कई बार संस्थान प्रशासन से शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस कारण प्रदर्शन करना पड़ा।
मामले की कराएंगे जांच
मेस के लिए खाद्य सामग्री अच्छे मार्ट से आती है। हो सकता है कि उसमें घुन लग गया हो। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, मोटर खराब होने से छात्रों को पानी की दिक्कत थी। इसे ठीक करा दिया गया है। -लोकमान्य मिश्रा, उप प्राचार्य