बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के महिला छात्रावास के मेस के खाने में लगातार कीड़े मिल रहे हैं। यशोधरा और संघमित्रा छात्रावास की छात्राओं ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सभी हॉस्टल की छात्राएं सोमवार को बैठक कर निर्णय लेंगी और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी करेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
खाने में निकले कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
यशोधरा छात्रावास में शुक्रवार की रात खाने में कीड़ा मिला। छात्राओं ने इसकी शिकायत वार्डन, मैट्रन, कॉन्ट्रैक्टर से की लेकिन इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। खाने में दोबारा गड़बड़ी न हो इसके लिए भी कोई प्रबंध नहीं किया। इसी तरह रविवार सुबह संघमित्रा हॉस्टल में नाश्ते में उत्थ्पम और सांभर में कीड़ा मिला। छात्राओं ने इसे लेकर नाराजगी जताई, हालांकि इसका कोई खास असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
खाने में निकले कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने बताया कि अक्सर ऐसा ही होता है। पिछली बार चेतावनी दी तो वार्डन ने कॉन्ट्रैक्टर के साथ एक बैठक करवाई। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। परिसर में कैंटीन है नहीं, रात 8 बजे के बाद बाहर जा नहीं सकते। ऐसे में पैसे देकर भी घटिया खाना मजबूरी है। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर की सफाई नहीं, पानी की आपूर्ति भी खराब है, इससे छात्राएं बीमार पड़ गई हैं।
4 of 5
खाने में निकले कीड़े
- फोटो : अमर उजाला
आरोप यह भी लगाया छात्राओं ने
छात्राओं का आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने खुद का नियम-कानून बना रखा था। इस बारे में रजिस्ट्रार प्रो. आरबी राम ने कहा कि छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को ही कॉन्ट्रैक्टर को बुलाकर खाना ठीक देने को कहेंगे। छात्रावास वार्डन-सुपरीटेंडेंट भी इस मामले में सजग रहें और कहीं से शिकायत मिलती हैं तो सूचित करें।
मेस का दोबारा हुआ है टेंडर
दरअसल, विश्वविद्यालय की मेस में ये गड़बड़ी यूं ही नहीं हो रही है। पिछले साल भी मेस संचालन को लेकर कई बार शिकायत हुई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए सत्र में मेस चलाने के लिए टेंडर किया लेकिन कोई आया ही नहीं। अब विश्वविद्यालय ने दोबारा टेंडर कर रखा है, ऐसे में विवि प्रशासन के भी हाथ बंधे हुए हैं।