पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का मिलाजुला असर लखनऊ और आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधायक आराधना शुक्ला समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जो पेट्रोल पंप खुले हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बंद करा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन को देखते हुए पूरे लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हजरतगंज में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात हैं। इनके अलावा जगह-जगह पुलिस भी मुस्तैद है।
4 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
वहीं, लखनऊ से सटे अन्य जिलों में भी भारत बंद का असर है। अमेठी में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद करा दीं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रो पदार्थों के बढ़े मूल्यों पर विरोध जताया।
विज्ञापन
5 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। रोध जताएंगे।
विज्ञापन
6 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
भारत बंद के दौरान बंद दुकानें।
विज्ञापन
7 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
भारत बंद के दौरान सपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
8 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
कम्युनिस्ट पार्टी ने भी कांग्रेस को भारत बंद में समर्थन दिया है। लखनऊ में प्रदर्शन करते सीपीआई कार्यकर्ता।
9 of 11
bharat bandh
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में तांगे पर सवार होकर सीपीआई कार्यकताओं ने विरोध जताया।