पार्कों में टहलने के साथ ही अब लोगों को स्वास्थ्य सुधारने का भी मौका मिलेगा। पार्कों में बच्चों को इंडोर गेम्स, बुजुर्गों के लिए योग, शुद्ध पेयजल और शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 7
yoga
नगर विकास विभाग ने अमृत योजना के तहत प्रदेश के 49 पार्कों को डवलप करने फैसला किया है। इस संबंध में तैयार प्रस्ताव को सरकार द्वारा गठित राज्य तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
3 of 7
Exercise Ball
केंद्र व प्रदेश सरकार की सहभागिता से प्रदेश के करीब 85 शहरों में अमृत योजना से पार्कों का विकास होना है। इसके लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधीन काम करने वाले क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (आरसीयूईएस) को डीपीआर तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
4 of 7
आरसीयूईएस ने पहले चरण में 11 नगर निगमों व 18 नगर पालिका परिषद वाले शहरों के 49 पार्कों का चयन किया है। फिलहाल नगर निगम वाले 11 शहरों के 30 और नगर पालिका वाले 18 शहरों के 1-1 पार्क की तैयार डीपीआर को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
5 of 7
आरसीयूईएस के अपर निदेशक एके गुप्ता ने बताया कि डीपीआर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टेट हाई पावर कमेटी में रखी जाएगी। यहां से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
Taj Mahal
नगर निगम वाले शहर
आगरा-3, इलाहाबाद-3, अलीगढ़-2, गाजियाबाद-4, बरेली-3, झांसी-3, कानपुर-3, सहारनपुर-3, गोरखपुर-3, मेरठ-3, फैजाबाद-1