इंदिरा गांधी और राजनारायण को धुर विरोधी नेता माना जाता है। दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। पर, यह किस्सा इस धारणा को बदल देता है। बात 1980 की है। जब इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई।
विज्ञापन
2 of 5
इंदिरा गांधी
- फोटो : डेमो
राजनारायण ताजा चुनाव हारे थे। हालांकि वह इस बार इंदिरा गांधी के खिलाफ न लड़कर वााराणसी में कमलापति त्रिपाठी के खिलाफ लड़े थे। पर, चुनाव के दौरान इंदिरा गांधी पर जमकर प्रहार किए थे।
विज्ञापन
3 of 5
इंदिरा गांधी
- फोटो : डेमो
राजनारायण के शिष्य वरिष्ठ समाजवादी सी.पी. राय बताते हैं, 'राजनारायण त्रिमूर्ति लेने वाले अपने पुराने बंगले में ही थे। एक सफदरजंग रोड पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आवास था । दोनों के बीच बहुत दूरी नहीं थी। राजनारायण के साथ लखनऊ के कुछ लोग थे, जिनका कोई जनहित का काम था। राजनारायण कुछ ही देर पहले बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें चोट आ गई थी।
4 of 5
इंदिरा गांधी
- फोटो : डेमो
राजनारायण ने इंदिरा गांधी को फोन कर काम बताया और पूछा 'किस समय आ जाऊं। इसी बीच फोन पर बात करने के दौरान ही उन के मुंह से दर्द के कारण कराह सी निकल गई। उधर से इंदिरा जी ने शायद कारण पूछा होगा क्योंकि राजनारायण ने कहा, 'थोड़ा फिसल गया, इसलिए चोट लग गई।
पंद्रह मिनट ही बीते होंगे कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजनारायण के यहां थीं। उन्होंने उनका हालचाल लिया। बोली, 'ख्याल रखा करिए! आप जैसे नेताओं को देश को जरूरत है।'