15 साल से खिताब न जीत पाने का कलंक धोने की उम्मीद से उतरी भारतीय हॉकी टीम ने 11वें जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में धमाकेदार शुरुआत की है। बृहस्पतिवार से लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में शुरु हुए टूर्नामेंट में उसने पहले मैच में कनाडा को 4-0 से धो दिया। भारत के लिए मंदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार व अजीत पांडेय ने गोल किए।
विज्ञापन
2 of 10
इसके पहले रंगारंग कार्यक्रम के बीच वर्ल्ड कप का शुभारंभ हुआ। वर्ल्ड कप में दिग्गज खिलाड़ियों से सजी 16 टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 10
11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे।
4 of 10
दुनिया के 128 देशों में इसका सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
उद्घाटन कार्यक्रम का एक दृश्य।
विज्ञापन
7 of 10
इस मौके पर पारंपरिक नृत्य के अलावा लेजर शो का भी आयोजन किया गया।
8 of 10
यूपी के राज्यपाल राम नाईक इस समारोह के खास मेहमान रहे।
9 of 10
राज्यपाल राम नाईक ने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। पहला मुकाबला मेजबान भारत व कनाडा के बीच खेला जा रहा था।