हजार और पांच सौ के नोट चलन से बाहर होने के बाद लोग परेशान हैं और तरह-तरह की अफवाहें भी हैं। यहां है बेहद अहम जानकारियां जो आपके लिए वाकई मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
2 of 6
बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोग
- फोटो : amar ujala
बैंक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि एटीएम पर भीड़ लगाने के बजाय सीधे खातों से पैसा निकालें। एटीएम से अधिकतम ढाई हजार रुपये निकाल पाएंगे, जबकि बैंक से वे दो दिन में 24 हजार रुपये निकाल सकते हैं। साथ ही लोग अपने पास पैसा जमा न करें, इससे मार्केट में कैश की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
नोट बंदी के बाद बैंकों के बाहर जमा भीड़
- फोटो : amar ujala
एक मैसेज सोशल नेटवर्क और वॉट्सएप पर चला है कि अगर आपकी किसी से दुश्मनी है तो उसके खाते में बड़ी मात्रा में पैसा जमा करवा दीजिए, लेकिन यह संभव नहीं है। आगे जानें वजह...
4 of 6
नोट बंदी से परेशान लोग
- फोटो : amar ujala
आरबीआई के निर्देशों के अनुसार माता-पिता, पत्नी या पुत्र आदि के खातों के अलावा किसी और के खाते में पैसा जमा करवाने के लिए अधिकार पत्र व आईडी लाना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि एक नागरिक अपने पहचान पत्र से एक ही दफा साढ़े चार हजार रुपये के 1000 व 500 के नोट बदलवा सकता है।
इस प्रक्रिया में आए पहचान पत्रों और व्यक्ति की जानकारी रोजाना सेंट्रलाइज्ड सर्वर में फीड की जा रही है। बार-बार नोट बदलवाने वालों पर भविष्य में कानूनी कार्रवाई हो सकती है।