गणपति बप्पा मोरया, अगले बरसे तू जल्दी आ..., गणपति अपने गांव चले, गांव चले... जयघोषों के साथ रविवार को दस दिनों से पूजा पंडालों में विराजे गणपति प्रतिमाओं का धूमधाम विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
2 of 10
गाजे-बाजे संग अबीर-गुलाल उड़ाते और आतिशबाजी के बीच शहर के तमाम इलाकों से दोपहर बाद यात्राओं का सिलसिला शुरू हुआ, जो कोई झूलेलाल घाट पर पहुंचा तो कोई कुड़ियाघाट पर।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
3 of 10
मुख्य आकर्षण रामाधीन सिंह उत्सव मैदान में विराजने वाले‘मनौतियों के राजा’ की सवारी ने चुराया। करीब पांच घंटों से अधिक समय तक फूलों, टाफियों की बरसात के बीच सड़कों पर धूम मचाने के बाद यात्रा शाम को गोमती नदी के तट पर पहुंची। यहां परंपरा से हटकर इस बार भू-विसर्जन किया गया।
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
4 of 10
रास्ते भर लगभग सवा सौ से अधिक स्टॉलों से भक्तों को खान-पान का भोग कराया गया। दिन भर शहर के तमाम इलाकों में पंडालों और लोगों के घरों में विराजे बप्पा का विसर्जन गोमती तट पर रात तक होता रहा।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
5 of 10
एक अनुमान के मुताबिक शहर के कुड़ियाघाट, महाराजा अग्रसेन घाट, झूलेलाल घाट, शनि मंदिर घाट और शहीद स्मारक समेत कई अन्य घाटों पर लगभग दो हजार से अधिक छोटे-बड़े गणपति बप्पा का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
6 of 10
झूलेलाल घाट पर सुबह से रात तक नरही के 250 से अधिक भक्तों और महिलाओं ने सब्जी पूड़ी, तहरी, पुलाव और बूंदी का भोग बांटा, एक लाख से अधिक लोगों ने देर रात तक भोग चखा। शोभायात्राओं के चलते शहर के बाजारों में कई जगह जाम के हालात भी बने।
विज्ञापन
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
7 of 10
डीजे संग सड़क पर आए मनौतियों के राजा रामाधीन सिंह उत्सव मैदान में 10 दिनों तक श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से विराजे ‘मनौतियों के राजा’ की लगभग आधे किमी. लंबी विसर्जन यात्रा निकाली गई।
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
8 of 10
पूरी शोभायात्रा में अबीर-गुलाल और फूलों की बरसात के बीच नाचते-गाते भक्तों के साथ सबसे आगे बैंड और डीजे चले। उनके पीछे 10 घोड़ों पर सवार प्रभुरूपी देव विराजे। उनके पीछे-पीछे 23 सजी-धजी बग्घियों में भगवानों की झांकियां सजी।
धूम-धड़ाके से हुई गणपति बप्पा की विदाई, तस्वीरें
9 of 10
इन सबसे पीछे सजे-धजे बप्पा का रथ चला। यात्रा रामाधीन सिंह उत्सव भवन से निकलकर आईटी चौराहा, श्रीरामकृष्ण मठ, शंकर नगर, नजीरगंज, डालीगंज बाजार होते हुए शाम को महाराज अग्रसेन घाट पहुंची, जहां सिंदूर खेलकर बप्पा का भू-विसर्जन किया।