फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

Fri, 20 Nov 2015 02:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
तेल माफिया के खिलाफ लड़ते हुए अपना जीवन बलिदान करने वाले मंजूनाथ को आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स पिछले 30 घंटों से अपने तरीके से नमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

2 of 10
इसके लिए वे रूबिक्स क्यूब के उपयोग से एक मोजैक बना रहे हैं, जिसमें उच्च कोटि के प्रबंधकीय कौशल और टीम वर्क का प्रदर्शन किया गया है। उनके इस प्रयास के बारे में अमर उजाला ने कुछ गहराई से जाना तो सामने आया कि मंजूनाथ को सलाम करने का जो तरीका उन्होंने चुना है, वह बहुत अनूठा और खूबसूरती लिए है। संस्थान के कॉन्वोकेशन ग्राउंड में दोनों वर्ष के विद्यार्थियों ने मिलकर इस प्रयास को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

3 of 10
इसे मेनफेस्ट वर्चस्व 2015 में दिखाया जाएगा। आयोजन के बाद मोजैक खोल दिया जाएगा और क्यूब की नीलामी की जाएगी। इससे मिली रकम का स्कॉलरशिप में प्रयोग किया जाएगा।

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

4 of 10
रूबिक्स क्यूब का उपयोग कर मंजूनाथ का मोजैक बनाते हुए आईआईएम लखनऊ के विद्यार्थी इसे उनके त्याग, साहस और निष्ठा जैसे गुणों का सम्मान करना चाहते हैं। मौजूदा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 16,120 रूबिक्स क्यूब के उपयोग से मोजैक बनाने का है। इस प्रयास में मंजूनाथ के जन्म दिवस यानी 23 फरवरी 1978 को यादगार बनाने के लिए 23,278 रूबिक्स क्यूब का उपयोग किया जा रहा है।

कैसे कर रहे संभव
इस काम के लिए करीब तीन लाख खर्च कर 23.5 हजार रूबिक्स क्यूब खरीदे गए हैं। खास बात है कि इसे लखनऊ के ही थोक बाजार से खरीदा गया है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में कुछ योगदान दिया जा सके।  इसमें ऑपरेशन, पोस्टर व अन्य खर्च भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

5 of 10
तैयारी : तीन महीने पहले हुई शुरू
आयोजन से जुड़े स्टूडेंट तनुज कुमार लोधी और तरुण यादव ने बताया कि इस काम की तैयारी करीब तीन महीने पहले शुरू की गई थी। इसमें क्यूब खरीदने, कंप्यूटर इमेज तैयार करने जैसे काम शामिल थे। वहीं, 20 दिन पहले विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप आयोजित की गईं जिनमें उन्हें रूबिक्स क्यूब की पहेलियां सॉल्व करने के गुर सिखाए गए। एक्सपर्ट्स ने उन्हें मदद की। उन्हीं एक साथी पंचू ने पूरी कार्ययोजना तैयार की और सभी विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने केलिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

6 of 10
रणनीति : 6 रंगों को ढाला अलग-अलग पिक्सल्स में
मंजूनाथ की तस्वीर को कंप्यूटर के माध्यम से 6 टोन के पिक्सल्स में ढाला गया। ये सभी पिक्ल्स रूबिक्स क्यूब में मौजूद छह रंगों के अनुसार तय किए गए। पूरी तस्वीर को करीब 1 हजार चौकोर खांचों में ढाला गया। ये सभी खांचे करीब 25-25 रूबिक्स क्यूब से तैयार किए गए। असली काम इन्हीं खांचों को तैयार करना और फिर उन्हें कॉन्वोकेशन ग्राउंड में ले जाकर उनके लिए मार्किंग कर बनाई गई तयशुदा जगह पर रखना है।
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

7 of 10
लगन : 25 पहेलियां सुलझाने जैसा हर खांचा, कुल 1 हजार खांचे
यह काम गुरुवार की सुबह शुरू किया गया। अलग-अलग टीमें बनाई गईं और हर टीम ने 50-50 तक खांचे तैयार किए। एक खांचे को तैयार करने के लिए 25 रूबिक्स क्यूब को तय टोन के अनुसार ढालना था। टीमों को यह नहीं मालूम था कि वे मोजैक का कौन सा हिस्सा तैयार कर रहे हैं, वे बस पहेलियां सुलझाते जा रहे हैं और खांचों पर खांचे तैयार हो रहे हैं।

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

8 of 10
मंजूनाथ की कहानी सभी को सुनानी है
पिछले 24 घंटे में करीब 25 सेग्मेंट बना चुकीइस टीम ने बताया कि वे लेयर तैयार कर रहे हैं और चाहते हैं कि इसमें कोई खामी न रहे। उन्होंने बताया कि मंजूनाथ के लिए वे यह कर रहे हैं और इसका हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। इस टीम के अनुसार मंजूनाथ की कहानी सभी तक पहुंचाने की जरूरत है और विद्यार्थियों का यह अनूठा प्रयास उपयोगी साबित होगा। (फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स रवि जैन, नंदिता, प्रेरणा बत्रा और देवांश)

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

9 of 10
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए हैं नागरिक
इस टीम में शामिल जॉय मानते हैं कि मंजूनाथ के बलिदान से सबसे बड़ा असर यह हुआ कि भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में आवाज उठाने का हौसला बढ़ा है। वहीं शुभांकर के अनुसार अगर नागरिकों में जागरूकता हो तो वे हरगिज भ्रष्टाचार को नहीं सहेंगे। (फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स जॉय, शुभांकर, दीपक, सौविक)
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का मंजूनाथ को अनूठा सलाम, तस्वीरें

10 of 10
संस्‍थान का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करते हैं
आईआईएम लखनऊ से जुड़ने के बाद मंजूनाथ के बारे में अपनी जानकारी बढ़ा चुके हरप्रीत और विनय ने बताया कि वे अपने आप को उसी संस्थान का हिस्सा पाकर गर्व महसूस करते हैं। वहीं श्रीतमा और द्विमालु कहते हैं कि मंजूनाथ की कहानी का असर उनके जीवन पर हमेशा रहेगा, अपने कार्यों और कर्तव्य के निर्वाहन में वे उन्हीं के आदर्शों पर चलना चाहेंगे।
(फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स हरप्रीत व विनय और सेकंड ईयर स्टूडेंट्स श्रीतमा और द्विमालु)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें