एलडीए स्टेडियम का नजारा रविवार को बदला हुआ था। यहां चल रहे इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) के तहत आज कामकाजी महिलाओं ने क्रिकेट में जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
2 of 10
भले ही इसमें कोई प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं था, बावजूद इसके सभी ने क्रिकेट मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में पूरे जोशोखरोश के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 10
मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने इन कामकाजी महिलाओं की खूब हौसलाअफजाई की।
4 of 10
इस आयोजन के तहत पीजीआई महिला डाक्टर्स, फिक्की और महिला पत्रकार व महिला शिक्षकों की टीमों के बीच मैच कराए गए, जिनमें महिला पत्रकारों की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
5 of 10
इस मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में महिला समर्थक भी बैनर और पोस्टर के साथ अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन
6 of 10
महिला पत्रकारों की टीम ने महिला फाइनल में पीजीआई की महिला डाक्टर्स को 49 रन से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। छह ओवरों के इस मैच में महिला पत्रकार एकादश ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 85 रन बनाए। ममता डोगरा ने 27 गेंदों पर 5 चौकों व सात छक्कों की सहायता से 62 रन की अर्द्धतकीय पारी खेली, जबकि आभा ने नौ गेंदों पर एक चौके व दो छक्के की सहायता से 19 रन जोड़े।
विज्ञापन
7 of 10
जवाब में पीजीआई महिला डाक्टर्स की टीम दो विकेट गंवाकर 36 रन ही बना सकी। सुप्रिया ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। महिला रिपोर्टर की ओर से रंजना व आशू को एक-एक विकेट मिला।
8 of 10
समापन में अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने महिलाओं के हौसले और जज्बे की तारीफ की और उम्मीद जताई कि इनसे प्रेरणा लेकर अन्य कामकाजी महिलाएं भी खेल के मैदान में आगे आएंगी।