फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये वजहें उठाती हैं आईएएस अनुराग की नेचुरल डेथ पर सवाल, गहराया रहस्य

Thu, 18 May 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
जांच करती पुल‌िस
आईएएस अनुराग के घरवालों ने कई ऐसी बातें बताई हैं जो उनकी स्वभा‌व‌िक मौत के बजाय कुछ और इशारा कर रहे हैं। देखें...
विज्ञापन

2 of 9
जांच करती पुल‌िस
लखनऊ में मृत पाए गए आईएएस अनुराग तिवारी की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आ रहा था क‌ि वह गेस्ट हाउस से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले और रास्ते में ट्रॉमेटिक इंजरी का शिकार हो गए।
विज्ञापन

3 of 9
जांच करती पुल‌िस
लेक‌िन अनुराग के परिवारीजनों ने उसके मॉर्निंग वॉक पर जाने पर भी सवाल उठाए हैं। अनुराग के बड़े भाई आलोक का कहना है कि वह हमेशा सुबह नौ बजे उठते थे। कभी मार्निंग वॉक पर नहीं गए। बुधवार को सुबह ही अनुराग को बंगलूरू वापस जाना था।

4 of 9
अनुराग त‌िवारी
देर रात तक दोस्तों के साथ समय बिताने के बाद उसे वापसी की तैयारी भी करनी थी। ऐसे में मार्निंग वॉक पर जाने का सवाल ही नहीं उठता। परिवारीजनों ने अनुराग की मौत की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन

5 of 9
आईएएस अनुराग के पर‌िजन
परिवारीजनों ने सुबह अनुराग के वीआईपी गेस्टहाउस के बारे में जानना चाहता तो कोई भी सही जानकारी नहीं दे सका। गेस्टहाउस में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। ऐसे में परिवारीजनों का शक और भी गहरा गया। 
विज्ञापन

6 of 9
अनुराग त‌िवारी डेथ केस
बड़े भाई आलोक का कहना था कि अनुराग कितने बजे गेस्टहाउस से निकला? वह अकेला था या किसी के साथ था? कहीं उसे किसी ने बुलाया तो नहीं था? इस बारे में वीआईपी गेस्टहाउस के सुरक्षाकर्मियों और केयरटेकर से पूछा गया लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। 
विज्ञापन

7 of 9
अनुराग त‌िवारी डेथ केस
एसएसपी का कहना है कि अनुराग के परिवारीजनों को कोई भी शंका है तो उनके मोबाइल फोन व अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

8 of 9
अनुराग त‌िवारी डेथ केस
बता दें क‌ि अनुराग के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पैनल में फोरेंसिक डिपार्टमेंट के दो डॉक्टर भी थे। सूत्रों के मुताबिक अनुराग को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था। 
विज्ञापन

9 of 9
Anurag Tiwari IAS
खून में विषैले तत्वों की मौजूदगी के भी संकेत मिले हैं। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। एसएसपी ने आज उनकी मौत की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें