देवा रोड स्थित हरदासी खेड़ा गांव में अवैध कब्जे हटाने के दौरान 50 से अधिक झोपड़ियां जला दी गई। यह काम किसने किया इसको लेकर नगर निगम और अवैध कब्जेदार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन आगजनी की इस घटना से मौके पर जंग का महौल हो गया।
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
2 of 13
कार्रवाई से गांव वाले भड़क गए और लाठी-डंडे लेकर नगर निगम दस्ते पर दौड़ पड़े। यह देख पुलिस और पीएसी बीच में आ गई। एक ओर नगर निगम का दस्ता था और दूसरी ओर गांव वाले और बीच में पुलिस।
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
3 of 13
भारी बवाल की जानकारी के बाद पुलिस, जिला प्रशासन, और नगर निगम के अधिकारी मौके पर गए। कई थानों की पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मंगाई गई। उसके बाद भी दस्ते को वहां से निकालने में चार घंटे लग गए।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
4 of 13
गांव वालों ने दस्ते को तभी जाने दिया जब यह आश्वासन दिया गया कि जिनको डूडा से मकान आवंटित हैं उन्हें जल्द कब्जा दिलाया जाएगा और तब तक हटाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
5 of 13
आगजनी की इस घटना में तीन साल की एक बच्ची का हाथ जल गया और एक बकरी की मौत हो गई। नगर निगम तहसीलदार की गाड़ी भी टूटी है। इस मामले नगर निगम के लेखपाल सुनील दत्त की ओर से 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ चिनहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
6 of 13
12 बीघा जमीन से अवैध कब्जे हटाने के दौरान हुए भयंकर बवाल के पीछे भू-माफियाओं का हाथ माना जा रहा है। यहां की ज्यादातर जमीन को प्रापर्टी डीलरों ने बेच दिया है। जिस पर चाहरदीवारी भी बना ली गई हैं।
विज्ञापन
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
7 of 13
इसी जमीन पर करीब तीन दर्जन वह लोग भी बसे हैं जिनको डूडा की ओर से मकान देने का आश्वासन देकर करीब सात साल पहले विस्थापित के तौर पर बसाया गया है। यह लोग यहां पर झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
8 of 13
इन्हीं की आड़ में भू-फामियाओं ने भी जमीन पर कब्जाने के लिए झोपड़िया बसा दी हैं। इनमें कुछ खाली हैं और कुछ में उन्हीं के लोग रह रहे हैं। इन्हीं कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम बुधवार को पीएसी और पुलिस के साथ मौके पर गई थी।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
9 of 13
पहले तो नगर निगम की टीम ने पक्की बनी बाउंड्रीवाल तोड़ी। इसको लेकर हल्का विरोध हुआ। इसके बाद टीम ने पक्की बन चुकी जुग्गियों को तोड़ना शुरू किया तो विरोध उग्र हो गया। इस कार्रवाई में कुछ लोगों का सामना भी दब गया।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
10 of 13
इसी बीच कुछ लोगों ने इसी बीच कुछ झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगी और आग की लपटें उठने लगी। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। नगर निगम पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने घेर लिया।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
11 of 13
मामले पर अपर नगर आयुक्त अवनीश सक्सेना का कहना है कि कुछ भू-माफियाओं की शह पर बवाल हुआ है। नगर निगम दस्ते ने किसी की झोपड़ी नहीं जलाई। जिन लोगों को डूडा से मकान आवंटित हैं उनको जल्द से जल्द कब्जा दिलाया जाएगा। इसके लिए उन लोगों से आवंटन पत्र मांगा गया है जिनको डूडा से मकान आवंटित है। डूडा से बात करके इनको प्राथमिकता पर मकान दिलवाए जाएंगे। जिनको पास आवास नहीं हैं उनकों भी आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जमीन से कब्जा हटवाने के लिए जला दी 50 झोपड़ियां, तस्वीरें
12 of 13
वहीं, प्रभारी चिनहट कोतवाली सुरेश कुमार यादव ने बताया झोपड़ियों में आग कब्जा करने वालों ने ही खुद ही लगाई। इसके कारण माहौल बिगड़ गया। इसमें नगर निगम के तहसीलदार की गाड़ी टूटी है। नगर निगम की ओर से अज्ञात केखिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में जिन भी व्यक्तियों के शामिल होने का प्रमाण मिलेगा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।