फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह के एक दिन पहले पत्नी को गोली से उड़ाया, ये थी वजह

Wed, 31 Jan 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
1 of 6
गीता सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव मेें एक नवविवाहिता की दहेज के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पहले आत्महत्या बताया गया किंतु मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। इस पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर जहां एसपी अनिल कुमार सिंह ने जाकर जांच की वहीं फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल खंगाला। तलाशी में घर से पुलिस को दो अवैध तमंचे भी मिले। 
विज्ञापन

2 of 6
घटना स्थल की जांच करती विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम - फोटो : amarujala
मंगलवार की सुबह महेन्द्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज आई। थोड़ी देर बाद पता चला कि महेंद्र की पत्नी गीता सिंह (20) ने आत्महत्या कर ली है। पति व परिवारीजनों में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पहले मामले को दबाने की कोशिश की तब तक गांव वालों ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बीच सूचना पर मृतका के पिता देवनरायण सिंह निवासी गोंडा (ग्राम पेवली थाना परसपुर) पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
गीता सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी बेटी गीता से ससुराल वालों ने दहेज में चार लाख रुपये व एक कार की मांग कर रहे थे। इसे लेकर मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। दहेज के न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति महेन्द्र सिंह, ससुर दिनेश सिंह, सास सरोज सिंह, देवर अजय पाल सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

4 of 6
तमंचा - फोटो : amarujala
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ अरविन्द वर्मा ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मृतका के परिजनों के बयान भी नोट किए। पुलिस ने आरोपी पति महेन्द्र सिंह, ससुर दिनेश सिंह, सास सरोज सिंह व देवर अजय पाल को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पति महेन्द्र ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष 31 जनवरी को हुआ था। पति का कहना है कि वह हरिद्वार में रहकर चूड़ी और माले बेचने का काम करता था पत्नी गीता भी हरिद्वार साथ में जाने की जिद कर रही थी जिसको लेकर सोमवार को कुछ विवाद हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amarujala
इसी के कारण उसने घर में रखे तमंचे से घर के बाहर कमरे में खुद को गोली मार ली है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि जिस कमरे में मृतका का शव पड़ा था, उसकी कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा हुआ था। इसके अलावा मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जब कमरे में साक्ष्य एकत्र करने की जांच शुरू की तो एक और तमंचा तख्त के नीचे बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीता सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को जांच के दौरान कमरे में सिर्फ खून की एक बूंद ही मिली। जबकि घर के बगल सरसों के खेत में खून से लथपथ एक कपड़ा बरामद हुआ।  जांच टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि गोली जिस तरह से लगी है उससे काफी खून गिरना चाहिए, इससे घटना संदिग्ध लग रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें