अकाउंटेंट नितिन ने बहुत ही बेरहमी से पत्नी आयुषी का कत्ल किया। चेहरे पर इतने वार किए गए कि आयुषी की पहचान मिट गई। घर का कमरा खून से भरा था और दीवारें खून की छींटों से रंगी थी। घटनास्थल का मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई। आयुषी की मां और बहन बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
2 of 6
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में वारदात को अंजाम देने की कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। चूंकि नितिन भी घायल है, इसलिए पुलिस उससे ठीक से पूछताछ नहीं पाई है। उसका यही कहना था कि झगड़ा हुआ तो मार दिया। मगर ये नहीं बताया कि उसको क्यों मारा। क्योंकि जिस तरह से नितिन ने आयुषी को मारा ऐसा लगता है कि वह उससे बहुत नफरत करता था।
विज्ञापन
3 of 6
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
अब सवाल है कि आखिर नफरत और खुन्नस की क्या वजह रही? क्या दहेज न मिलना कारण बना या फिर कुछ और। आगे की जांच में इस बारे में स्पष्ट होगा। डीसीपी ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इससे वजह पूरी तरह से साफ हो सके।
4 of 6
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
...मतलब दोपहर 3:38 बजे के बाद किया कत्ल
आयुषी की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:38 बजे बेटी से फोन पर बात हुई थी। बात चल ही रही थी कि उसी दौरान अचानक से कॉल कट हो गई थी। जब दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हुआ। लेकिन इस तरह की घटना का अंदेशा तक नहीं हुआ। इसलिए फिर तीन चार घंटे बाद कॉल की तब पुलिसकर्मी ने रिसीव की और घटना की जानकारी दी। मतलब कॉल कट होने के तुरंत बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Husband killed wife
- फोटो : अमर उजाला
मायके जाने वाली थी आयुषी
सीतापुर निवासी मृतका की बहन अंशिका ने बताया कि आयुषी सोमवार को मायके जाने वाली थी। शाम तक जब वह नहीं पहुंची थीं तो उनकी मां उनको लगातार कॉल कर रही थी लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। देर शाम जब नितिन को कॉल किया तब पुलिसकर्मी ने रिसीव किया। उसने घटना की जानकारी दी।
अक्सर होता था झगड़ा
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि नितिन और आयुषी का अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार दोपहर को भी झगड़ा हो रहा था। लेकिन, जरा भी अंदाजा नहीं था कि नितिन इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे डालेगा। परिजन भी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि बीती 8 मई को नितिन-आयुषी की शादी की पहली सालगिरह थी। तब उसको सोने की अंगूठी दी थी। सीतापुर में पार्टी भी की थी।