फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी में शामिल हुआ लखनऊ, सबने मिलकर गाया राष्ट्रगान, तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2019 12:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान लोहिया एमपीथियेटर में सैकड़ों लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं ने इकट्ठा होकर कार्यक्रम को खास बना दिया। आपको बता दें कि अमर उजाला की ओर से आयोजित किये जा रहे मां तुझे प्रणाम का समापन भी इसके साथ हो गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
independence day - फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह 8.30 बजे यह कार्यक्रम गोमती नगर में लोहिया एमपीथियेटर में सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए न कोई रजिस्ट्रेशन था और न कोई शर्त नहीं। कार्यक्रम में लोग खुद आए और अपने साथ अपने मित्रों-रिश्तेदारों को भी लाए। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वतंत्रता दिवस। - फोटो : amar ujala
इस दौरान योग संस्थान लविवि, अमेकस एकेडमी, यूनिटी कॉलेज, आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन, मानव कल्याण सेवा समिति सुरक्षाकर्मी महासंघ, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, गायत्री परिवार लखनऊ, उपजोन गायत्री परिवार लखनऊ, डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार, अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन, नागरिक सुरक्षा संगठन, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना, पिंक फाउंडेशन, न्यू विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज, गोमतीनगर विस्तार आवासीय महासमिति, जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति, लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ (लाट्स), अटेवा, आईएमए, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन, मोमिन अंसार सभा, पसमांदा मुस्लिम समाज, जश्न-ए-आजादी समिति, आदर्श व्यापार मंडल आदि इसमें शामिल रहे। वहीं उम्मीद संस्था, अरुण पाठशाला, प्रकाश बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जय सुभाष पब्लिक स्कूल विशालखंड, ब्राइट वे स्कूल ने भी भाग लिया।
 

4 of 6
स्वतंत्रता दिवस। - फोटो : amar ujala
इस कार्यक्रम में यह रहे हमारे सहयोगी :
सबसे बड़े राष्ट्रगान में हमारे सहयोगी रहे पीएचडी चैंबर के को-चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह। अन्य सहयोगियों में हुंडई, अंसल एपीआई, पंजाब नेशनल बैंक, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रॉय कोचिंग, महर्षि विद्या मंदिर, एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग, हाजिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, बीबीडी यूनिवर्सिटी, सिटी लाइफ और सिटी कार्ट। वहीं वेन्यू पार्टनर द पिकेडली शामिल इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सबसे बड़े राष्ट्र गान गाने के लिए स्कूलों बच्चे आयोजन में पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
सबसे बड़े राष्ट्र गान के लिए लोगों में दिखा उत्साह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें